फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : ACS S Siddharth becomes Development Commissioner transfer news job posting

Bihar News : एसीएस एस सिद्धार्थ को विकास आयुक्त की मिली जिम्मेदारी, डॉ. बी राजेंद्र को मिली नई कमान

Sat, 30 Aug 2025 08:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 30 Aug 2025 08:05 PM IST
सार

Bihar : एस सिद्धार्थ अब विकास आयुक्त बनाए गये हैं, जबकि शिक्षा विभाग के एसीएस की जिम्मेदारी अब डॉ. बी राजेंद्र यह जिम्मेदारी संभालेंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर को भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News : ACS S Siddharth becomes Development Commissioner transfer news job posting
ए सी एस एस. सिद्धार्थ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

1991 बैच के आईएएस अधिकारी एस सिद्धार्थ जो अब तक शिक्षा विभाग के एसीएस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उनको विकास आयुक्त बना दिया गया है। उनके जाने के बाद अब इस पद को 1995 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. बी राजेंद्र संभालेंगे।यह उनका अतिरिक्त प्रभार है। आईएएस अधिकारी डॉ. बी राजेंद्र वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित थे, लेकिन इसके साथ-साथ वह अन्य अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभल रहे हैं। वह जन शिकायत, खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव, बिहार प्रशासनिक सुधार मिशनसोसायटी के मिशन निदेशक और विपार्ड के महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार में हैं। 

विज्ञापन

इस खबर को भी पढ़ें-Bihar Election: वोटर अधिकार यात्रा का आरा में विरोध, राहुल गांधी को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दिखाया काला झंडा
विज्ञापन





                                               

Bihar News : ACS S Siddharth becomes Development Commissioner transfer news job posting
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर को मिली पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी 
1996 बैच के आईएएस अधिकारी आनंद किशोर को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावे उन्हें वित्त विभाग के प्रधान सचिव की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी है, लेकिन मुख्य रूप से वह बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी लगातार कई वर्षों से बखूबी निभा रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar SIR: वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए 1.98 लाख आवेदन, अब तक इन दो राजनीतिक दलों ने दर्ज कराई आपत्तियां

हरजोत कौर बम्हरा बनी राजस्व पर्षद की अध्यक्ष
1992 बैच की आईपीएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को राजस्व पर्षद का अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक वह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभल रही थी। वहीं 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अरविन्द कुमार चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। अरविन्द कुमार चौधरी अब तक गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित थे, लेकिन इसके साथ-साथ वह निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव और बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक और सामान्य प्रशासन विभाग  के जांच आयुक्त की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी संभल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed