{"_id":"66937f85df50d39d1f098e85","slug":"bihar-news-a-huge-fire-broke-out-in-a-coconut-warehouse-in-nalanda-property-worth-about-rs-45-lakh-destroyed-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नालंदा में नारियल गोदाम में लगी भीषण आग, करीब 45 लाख की संपत्ति का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नालंदा में नारियल गोदाम में लगी भीषण आग, करीब 45 लाख की संपत्ति का नुकसान
Sun, 14 Jul 2024 01:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:04 PM IST
सार
Nalanda News: दीपनगर थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। फिलहाल पीड़ित क्षति के आंकलन में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
गोदाम में पड़े जले हुए नारियल तथा अन्य सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के साठोपुर मोहल्ला स्थित विकास ट्रेडर्स नामक नारियल और मूंगफली के गोदाम में शनिवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे के कारण गोदाम में रखा करीब 45 लाख रुपये मूल्य का सूखा नारियल, मूंगफली और बादाम जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि दूर से ही इसका विकराल रूप दिख रहा था।
विज्ञापन
पीड़ित विकास ट्रेडर्स के संचालक विकास कुमार ने बताया कि शनिवार की देर शाम वह गोदाम बंद कर घर चले गए थे। रात के करीब 12 बजे के आसपास स्थानीय लोगों ने गोदाम से आग की लपटें और धुंआ निकलता हुआ देखा। आग लगने की सूचना उन्हें स्थानीय लोगों से पता चली। फिर आनन-फानन में वह अपने भाई शशिभूषण कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गोदाम पर पहुंचे। फिर अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों द्वारा करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोदाम में लगी आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा नारियल और मूंगफली जलकर राख हो चुका था। पीड़ित आशंका व्यक्त कर रहें हैं कि शॉर्ट सर्किट की वजह से गोदाम में आग लगी है, जिसके कारण करीब 45 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में दीपनगर थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। फिलहाल पीड़ित क्षति के आंकलन में जुटे हुए हैं। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही है।