फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: A high-speed car hit a bike in Rohtas; two people died, chaos among family members

Bihar News: रोहतास में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर; दो लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम

Tue, 18 Jun 2024 06:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 18 Jun 2024 06:11 PM IST
सार

Rohtas News: मृतक के परिजन लवकुश कुमार ने बताया कि अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से दो लोगों की मौत हुई है। घटना दावथ थानाक्षेत्र के मेदनी गांव पास की है। दोनों मृतक भवाडीह गांव के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Bihar News: A high-speed car hit a bike in Rohtas; two people died, chaos among family members
अस्पताल में पहुंचे मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले के दावथ में रफ्तार के कहर ने बाइक सवार दो लोगों की जान ले ली। घटना रोहतास जिले के मेदनी गांव के पास की बताई गई जाती है। मृतकों में अवध प्रसाद और छोटे कुमार शामिल हैं। दोनों पड़ोस के आपस में चाचा-भतीजे बताए गए हैं। वहीं, घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर दावथ थाना के चौकीदार कपिल देव सिंह ने बताया कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति किसी काम से जा रहे थे। इसी दरमियान सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने इन दोनों की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति नहर में जा गिरा तो दूसरा सड़क के किनारे। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। इसके बाद घटनास्थल पर दावथ थाना पुलिस ने पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम में भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपते हुए आगे की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


मृतक के परिजन लवकुश कुमार ने बताया कि अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से दो लोगों की मौत हुई है। घटना दावथ थानाक्षेत्र के मेदनी गांव पास की है। दोनों मृतक भवाडीह गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि बाइक पर सवार होकर जाने के दौरान अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। फिलहाल दावथ थाना पुलिस कार की पहचान कर चालक को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed