फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : A girl jumped into Ganges from JP Bridge patna bihar police love affair suicide case husband wife

Suicide Case : जेपी सेतु से गंगा में युवती ने लगाई छलांग, एसडीआरएफ के जवान ने बचाई जान

Mon, 22 Dec 2025 08:33 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 22 Dec 2025 08:33 PM IST
सार

Bihar : छपाक की आवाज सुनकर लोग शोर मचाने लगे। लोगों की चीख-पुकार सुनकर ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ जवान की नजर उन पर पड़ी। फिर क्या था, बिना एक पल गंवाए जवान ने उफनती गंगा की तेज धार में छलांग लगा दी।  

विज्ञापन
Bihar News : A girl jumped into Ganges from JP Bridge patna bihar police love affair suicide case husband wife
युवती जिसने नदी में लगाई थी छलांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना के कंगन घाट स्थित जेपी सेतु (गंगा ब्रिज) पर सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने अचानक पुल से नीचे गंगा नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मौके पर तैनात SDRF के जवान ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवती को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की पहचान गायघाट निवासी सोनी कुमारी के रूप में की गई है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Nitish Kumar: ललन-सम्राट के साथ पीएम मोदी और अमित शाह से मिले नीतीश कुमार, इन मुद्दों पर हुई बात
विज्ञापन


तेज शोर सुनकर अलर्ट हुआ जवान
घटना के संबंध में एसडीआरएफ जवान सोनू कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम एक लड़की अचानक जेपी सेतु के बीचों-बीच पहुंची और नदी में कूद गई। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने छपाक की आवाज सुनकर शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों की चीख-पुकार सुनकर ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ जवान सोनू कुमार की नजर उन पर पड़ी। फिर क्या था, बिना एक पल गंवाए सोनू ने उफनती गंगा की तेज धार में छलांग लगा दी और युवती को डूबने से पहले ही पकड़कर किनारे ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bangladesh Violence: हिंदू युवक की हत्या पर राज्यपाल आरिफ माेहम्मद खान बोले- यह किसी कीमत पर स्वीकार नहीं

जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तुरंत पास के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, युवती को कुछ चोटें आई हैं, लेकिन समय पर रेस्क्यू होने के कारण उसकी जान बच गई और फिलहाल वह खतरे से बाहर है।घटना की सूचना मिलते ही पटना सिटी चौक थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस सोनी कुमारी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। अभी वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed