फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : 2,400 bihar teachers transfer posting inter-district patna bihar teacher news

Teachers News : 2400 शिक्षकों का हुआ अंतरजिला तबादला, दूसरी सूची में मिला मनचाहा जिला

Wed, 19 Nov 2025 10:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 19 Nov 2025 10:59 PM IST
सार

Bihar : बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने बुधवार को अंतरजिला तबादले की दूसरी सूची जारी की है। शिक्षा विभाग ने 2400 शिक्षकों का स्थानांतरण किया है। 

विज्ञापन
Bihar News : 2,400 bihar teachers transfer posting inter-district patna bihar teacher news
स्कूल जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने बुधवार को अंतरजिला तबादले की दूसरी सूची जारी की है। शिक्षा विभाग ने 2400 शिक्षकों का स्थानांतरण किया है। यह तबादला उन शिक्षकों का हुआ है, जिन्हें पहले चरण में उनके द्वारा चुने गए तीन जिलों में से कोई भी जिला आवंटित नहीं हो सका था। इन शिक्षकों से शिक्षा विभाग ने दोबारा अन्य तीन जिलों का विकल्प मांगा था। इन सभी स्थानांतरणों को ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद यह महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Chirag Paswan : नीतीश कुमार सरकार में चिराग पासवान अपना डिप्टी सीएम रखेंगे? पासवान परिवार से भी दावेदार!
विज्ञापन


जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया 
इन शिक्षकों से 23 से 28 सितंबर के बीच ई-शिक्षा कोष पोर्टल के जरिए नए सिरे से आवेदन लिए गए थे, जिसमें 41 हजार शिक्षकों ने आवेदन किया था। उन आवेदन करने वाले 24600 शिक्षकों  को पहले मौका मिले। इससे पहले, राज्य के 41,689 शिक्षकों ने ऐच्छिक स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार ने दावा पेश किया; कल 10वीं बार शपथ लेंगे, पीएम भी रहेंगे

तीन-तीन जिलों के विकल्प के साथ आवेदन हुए थे जमा
इन शिक्षकों ने 5 से 13 सितंबर तक तीन-तीन जिलों के विकल्प के साथ आवेदन जमा किए थे। पहले चरण में 24,600 शिक्षकों को उनके द्वारा चुने गए विकल्प वाले जिलों में ट्रांसफर कर दिया गया था। 17,000 शिक्षकों का तबादला विकल्प वाले जिलों में रिक्तियां उपलब्ध नहीं होने के कारण नहीं हो पाया था। बुधवार को जिन 2400 शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ है, वे इन्हीं 17 हजार शिक्षकों के समूह का हिस्सा हैं, जिन्होंने 23 से 28 सितंबर के बीच दोबारा ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर तीन-तीन जिलों के नए विकल्प भरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed