फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Nalanda's daughter Muskan won silver in national karate competition

Bihar: राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में नालंदा की बेटी मुस्कान ने जीता रजत, खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Tue, 12 Aug 2025 03:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Aug 2025 03:33 PM IST
सार

Bihar: एकेडमी के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक, साथ ही अंतरराष्ट्रीय रेफरी रेंसी राकेश राज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 3000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि हमारी एकेडमी के 6 खिलाड़ी बिहार टीम में शामिल थे, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया।

विज्ञापन
Bihar: Nalanda's daughter Muskan won silver in national karate competition
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 7 से 10 अगस्त तक आयोजित 19वीं इंडिपेंडेंस कप ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नालंदा की एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स जोन से जुड़े 6 खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया और कुल 6 पदक अपने नाम किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांशु राज ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। मुस्कान कुमारी ने जूनियर 42 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। दिव्यांश बसु , विनय कुमार और यम्मी आनंद ने कांस्य पदक प्राप्त किए। सभी खिलाड़ी एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स जोन से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: कथा वाचक पंडित योगेंद्र नारायण मिश्र पर हुआ जानलेवा हमला, फूल तोड़ रहे थे; तभी सिर पर मारा गया डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन

एकेडमी के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक, साथ ही अंतरराष्ट्रीय रेफरी रेंसी राकेश राज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 3000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि हमारी एकेडमी के 6 खिलाड़ी बिहार टीम में शामिल थे, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया।

सभी विजेता खिलाड़ियों को कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हंसी भरत शर्मा, सचिव संजीव जांगड़ा, बिहार कराटे एसोसिएशन के सचिव क्योशी पंकज कबंली, अध्यक्ष क्योशी अभय कुमार अतुल, अंतरराष्ट्रीय रेफरी हर्ष कुमार, बिहार टीम कोच राम सिंह यादव व सुभाष कुमार, एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स जोन के अध्यक्ष डॉ. रविचंद्र कुमार, निर्देशक संजय कुशवाहा, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, न्यूरोसर्जन डॉ. राजीव कुमार रंजन, राष्ट्रीय खिलाड़ी संध्या रानी और अंकिता राज, पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ नालंदा की सदस्य दिव्या भारती सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed