फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Naked body of a middle-aged man returning home from Ludhiana found, a bottle of sulfas was lying nearby

Bihar News: नग्न हालत में मिला अधेड़ का शव, पास ही पड़ी थी जहर की शीशी; लुधियाना से घर लौट रहा था शख्स

Fri, 15 Mar 2024 12:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 15 Mar 2024 12:26 PM IST
सार

Nalanda News: मृतक के परिजन ने बताया कि लुधियाना से घर आने के लिए उमेश राउत ट्रेन से बख्तियारपुर उतरे थे। वहां से कैसे बिन्द पहुंचे, उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। मौत कैसे हुई है यह पुलिस जांच का विषय है।

विज्ञापन
Bihar: Naked body of a middle-aged man returning home from Ludhiana found, a bottle of sulfas was lying nearby
मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजालाा

विस्तार

बिहार क नालंदा में शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला बिन्द थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन के पास का है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क किनारे पइन से अधेड़ का शव नग्न हालत में बरामद किया है। मृतक की पहचान सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत नेरुत गांव निवासी नरेश राउत के बेटे उमेश राउत (42) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
घटना को मृतक के परिजन ने बताया कि उन्हें स्थानीय पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि उमेश राउत का शव पइन में पड़ा हुआ। इसके बाद वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के साथ शव को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल आए। परिजन ने बताया कि लुधियाना से घर आने के लिए उमेश राउत ट्रेन से बख्तियारपुर उतरे थे। वहां से कैसे बिन्द पहुंचे, उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। मौत कैसे हुई है यह पुलिस जांच का विषय है। उन्हें उमेश राउत के फोन से घटना की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, उमेश राउत लुधियाना के एक निजी कंपनी में मजदूरी का काम करते थे। उनका पूरा परिवार लुधियाना में ही रहता है। उमेश के दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार लुधियाना से वापस लौट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, बिन्द थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि राहगीरों से सूचना मिली कि एक अधेड़ का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। उसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी गई। शव के पास ही सल्फास (जहर) की शीशी मिली है। मुंह से झाग भी निकल रहा था। आवेदन मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed