फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Mother Sitas birthplace will be beautified, CM Nitish Kumar allocates Rs 72.47 crore

Bihar News: माता सीता की जन्मस्थली का होगा सौंदर्यकरण, सीएम नीतीश कुमार ने किए 72.47 करोड़ रुपये आवंटित

Thu, 07 Sep 2023 11:17 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, पटना, बिहार
न्यूज डेस्क, पटना, बिहार Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 07 Sep 2023 11:17 AM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माता सीता की जन्मस्थली के सौंदर्यकरण मंजूरी दी है। कैबिनेट बैठक में 72.47 करोड़ रुपये की इस कार्य के लिए आवंटित किए है।

विज्ञापन
Bihar Mother Sitas birthplace will be beautified, CM Nitish Kumar allocates Rs 72.47 crore
माता सीता के जन्मस्थली पुनौरा धाम का होगा सौंदर्यकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज होने के बाद एक बार सीएम नीतीश कुमार को माता सीता की जन्मस्थली की याद आई है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में माता सीता की जन्मस्थली के सौंदर्य के लिए 72.47करोड़ रुपये आवंटित किए है।

विज्ञापन


सीएम की घोषणा के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर निर्माण के आसार 50-50 प्रतिशत है।  क्योंकि पिछली बार भी विधान सभा चुनाव से पहले जानकी नवमी के अवसर पर पहुंचे सीएम नीतीश ने खुले मच से 55 करोड़ रुपये से माता सीता के जन्मस्थली की विकास की बात कही थी। यहां तक कि अभियंताओं के द्वारा मंदिर के पुनर्निर्माण और विकास को लेकर स्ट्रेचर भी बना लिया गया था। लेकिन पांच साल बीत जाने के बावजूद अब तक मंदिर का निर्माण नहीं सका। इसलिए सीएम का फैसला चुनावी वादा लग रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद खुशी की लहर
एक बार फिर पुनौरा धाम के विकास के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद जिलेवासियों में हर्ष है। पुनौरा धाम में सुविधाओं के विकास और सौंदर्यीकरण से यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कैबिनेट से पास योजना में स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित करने की बात कही गयी है। योजना को आगामी 24 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है जिससे की जिले में एक तीर्थस्थल के साथ बेहतर पर्यटक स्थल विकसित हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीता वाटिका और लव-कुश वाटिका का भी होगा निर्माण
योजना के अनुसार प्राप्त 72.47 करोड़ रुपये की राशि से पुनौरा धाम को विश्वस्तरीय सुविधा से लैश और सुसज्जित किया जाएगा। इसके तहत कॉलम युक्त कोलोनेड परिक्रमा पथ का निर्माण, सीता वाटिका, लव-कुश वाटिका, जानकी महोत्सव क्षेत्र का विकास किया जाएगा। मंदिर परिसर में सुदंर वास्तुशिल्प से सुंदर दीवारें होंगी। मंडप और आंतरिक सड़क का निर्माण किया जाएगा। मंदिर में आने वाले स्थानीय और बाहरी श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अत्याधुनिक पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी।


थ्री डी एनिमेशन शो का भी होगा निर्माण
मंदिर परिसर में मां सीता पर आधारित थ्रीडी एनिमेशन शो का भी निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही डिस्प्ले कियोस्क और पाथ वे भी बनाया जाएगा। बच्चों के लिए अलग से प्ले एरिया डेवलप किया जाएगा। जिससे बच्चें खेल-खेल में मां सीता के संबंध में जानकारी प्राप्त करें। वहीं, पूरे मंदिर परिसर में बेहतर भित्त चित्र, कला, मूर्तिकला एवं अन्य कलात्मक कार्य किए जाएंगे। जिससे की पर्यटक आकर्षित हो। इन कलाओं के माध्यम से मां सीता के जीवन की भी जानकारी होगी। साथ ही लैंडस्केपिंग और थिमेटिक गेट भी बनाएं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed