फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Minister Shravan Kumar says some people just want to do politics society runs by removing evils

Bihar News: मंत्री श्रवण कुमार बोले- कुछ लोग सिर्फ राजनीति करना चाहते हैं, शराबबंदी की नीति पर राजद का हमला

Thu, 12 Sep 2024 02:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 02:36 PM IST
सार

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, कुछ लोग सिर्फ राजनीति करना चाहते हैं। लेकिन समाज राजनीति से नहीं, बल्कि समाज की बुराइयों को दूर करने से चलता है।

विज्ञापन
Bihar Minister Shravan Kumar says some people just want to do politics society runs by removing evils
पौधारोपण करते हुए मंत्री सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के राजनीतिक माहौल में एक बार फिर गरमाहट देखने को मिली है। राज्य के मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को नालंदा में विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने जन स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के शराबबंदी कानून को खत्म करने के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मंत्री कुमार ने कहा, कुछ लोग सिर्फ राजनीति करना चाहते हैं। लेकिन समाज राजनीति से नहीं, बल्कि समाज की बुराइयों को दूर करने से चलता है। उन्होंने महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा, गांधीजी ने कहा था कि अगर उन्हें एक क्षण के लिए भी तानाशाह बनना पड़े तो वे सबसे पहले शराब जैसी बुराइयों को खत्म कर देंगे।

विज्ञापन


मंत्री कुमार ने आगे कहा, देश की आधी आबादी चाहती है कि शराबबंदी हो और समाज नशामुक्त हो। जो लोग राष्ट्रपिता के सपनों को चकनाचूर करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें कौन समझाए? इसी बीच, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। यादव ने दावा किया था कि उनके पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो है, जिसमें वे सरकार बनाने के लिए गिड़गिड़ा रहे थे। इस पर मंत्री कुमार ने कहा, नीतीश कुमार जी ने आज तक किसी के सामने गिड़गिड़ाया नहीं है। उनका सपना बिहार की तरक्की, शांति और अमन का है।
विज्ञापन


लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर बोलते हुए मंत्री ने स्वीकार किया कि राज्य में अपराध की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि अपराधियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाता। बिहार में कानून व्यवस्था की यही खासियत है। मंत्री श्रवण कुमार ये बयान नालंदा स्थित महाबोधि एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर संस्थान में दे रहे थे, जहां वे B.Ed के नए शैक्षणिक सत्र के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में पौधारोपण भी किया और जल-जीवन-हरियाली का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Minister Shravan Kumar says some people just want to do politics society runs by removing evils
राजद नेता - फोटो : अमर उजाला

शराबबंदी की नीति पर राजद का हमला, सरकार की विफलता पर उठाए सवाल
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार सरकार की शराबबंदी नीति पर तीखा प्रहार किया। गुरुवार को जिला कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में राजद के जिला प्रवक्ता धनंजय कुमार और दीपक कुमार सिंह ने वर्तमान सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। प्रवक्ताओं ने 2015 के महागठबंधन सरकार का स्मरण कराते हुए कहा, तब हमने कहा था मदिरालय नहीं, विद्यालय चाहिए। शराब नहीं, किताब चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में शराबबंदी कानून पूरी तरह से विफल हो चुका है।

दीपक कुमार ने कहा, शराबबंदी के नाम पर गरीबों और दलितों को जेल भेजा जा रहा है। जबकि वास्तविक अपराधी खुले आम घूम रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में सरकार के एक मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने भी इस नीति पर सवाल उठाए हैं। राजद नेताओं ने नालंदा जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां जदयू के एक प्रखंड अध्यक्ष को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक पूर्व प्रखंड अध्यक्ष इसी आरोप में गिरफ्तार हुए थे। 

उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे बिहार में सत्ता के संरक्षण में शराब का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। यह एक समानांतर अर्थव्यवस्था बन गई है, जो सरकार की नाकामी को दर्शाती है। राजद नेताओं ने 2025 के चुनाव का जिक्र करते हुए वादा किया कि अगर तेजस्वी यादव की सरकार बनती है, तो हर परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने कहा, आज बिहार का हर वर्ग नौजवान, बेरोजगार, किसान, मजदूर, महिलाएं सब तेजस्वी जी की ओर आशा भरी नज़रों से देख रहे हैं। अंत में, उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त की और सरकार को इसे रोकने में विफल बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed