फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Middle-aged man died due to electric shock in Nalanda, family members blocked road

Bihar: नालंदा में करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों ने जाम की सड़क, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Fri, 27 Sep 2024 03:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 27 Sep 2024 03:08 PM IST
सार

Nalanda News: ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग को जर्जर तारों को बदलने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही के कारण आए दिन तार गिरने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की जान खतरे में है।

विज्ञापन
Bihar: Middle-aged man died due to electric shock in Nalanda, family members blocked road
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के बिहार थानाक्षेत्र में एक दुखद घटना ने स्थानीय लोगों को आक्रोश से भर दिया है। राजाकुआं गांव में गुरुवार शाम को एक अधेड़ की करंट लगने से मौत हो गई, जिसके बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने रहुई-शेखपुरा बाईपास मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मृतक की पहचान नरेश प्रसाद (45) के रूप में हुई है, जो गुरुवार शाम को अपने मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गए थे। दुर्भाग्यवश, वे पूर्व से गिरे हुए जर्जर बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


इस घटना ने स्थानीय निवासियों में बिजली विभाग के खिलाफ गहरा रोष पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग को जर्जर तारों को बदलने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही के कारण आए दिन तार गिरने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की जान खतरे में है।
विज्ञापन



 
आक्रोशित ग्रामीण मुआवजे की मांग के साथ-साथ बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। लगभग तीन घंटे बीत जाने के बाद भी लोग जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। इस जाम के कारण मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रहुई थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देते रहे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अडिग रहे। आश्चर्यजनक रूप से, घटनास्थल नगर थानाक्षेत्र में पड़ता है। इसके बावजूद तीन घंटे बीत जाने के बाद भी नगर थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि सदर सीओ ने मौके पर पहुंच मुआवजे का आश्वासन देकर जाम को हटवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed