फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Lok Sabha Polls: Shivesh Ram reached Sasaram for first time after getting ticket from BJP

LS Polls: BJP से टिकट मिलने के बाद पहली बार सासाराम पहुंचे शिवेश राम, कहा- मेरे खून में है भारतीय जनता पार्टी

Sat, 30 Mar 2024 07:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 30 Mar 2024 07:33 PM IST
सार

Sasaram Lok Sabha: सासाराम लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी शिवेश राम ने कहा कि पार्टी का जो भी आदेश होगा, उसे पूरा करूंगा। अगर पार्टी जम्मू कश्मीर से भी चुनाव लड़ाना चाहेगी तो वहां से भी लड़ूंगा। पीएम मोदी को लेकर कह दी यह बात...।

विज्ञापन
Bihar Lok Sabha Polls: Shivesh Ram reached Sasaram for first time after getting ticket from BJP
देवी ताराचंडी धाम पहुंचे भाजपा नेता शिवेश राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रोहतास जिले के सासाराम संसदीय क्षेत्र से एनडीए गठबंधन ने भाजपा नेता शिवेश राम प्रत्याशी बनाया है। टिकट मिलने के बाद शिवेश राम पहली बार शनिवार को सासाराम में चुनावी प्रचार करने पहुंचे। यहां एनडीए प्रत्याशी शिवेश राम ने पहले देवी ताराचंडी के दरबार में विधिवत पूजा अर्चना की। उसके बाद मां ताराचंडी धाम कमेटी की ओर से उन्हें चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में उनके साथ एनडीए समर्थक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


वहीं, मीडिया से मुखातिब होते हुए शिवेश राम ने कहा कि इस बार देश की जनता नरेंद्र मोदी को 400 पार सीट देने का मन बना चुकी है। मैं एक भाजपा का साधारण कार्यकर्ता हूं और जिस तरह लोगों का प्यार मिल रहा है, उससे लगता है कि सासाराम लोकसभा क्षेत्र की जनता मुझे जिता कर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि मेरा जन्मस्थान कैमूर जिले का मोहनियां है और स्कूली शिक्षा की शुरुआत भी सासाराम से ही हुई है। इसलिए यहां की जनता से बचपन से ही लगाव रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 1995 से ही पंचायत समिति सदस्य और कार्य समिति सदस्य से लेकर जिला कार्य समिति तथा प्रदेश युवा मोर्चा का सक्रिय सदस्य रहा। लगातार भाजपा द्वारा दिए गए दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते आ रहा हूं। शिवेश राम ने कहा कि पार्टी का जो भी आदेश होगा, उसे पूरा करूंगा। अगर पार्टी जम्मू कश्मीर से भी चुनाव लड़ाना चाहेगी तो वहां से भी लड़ूंगा। हालांकि पिछले चुनावों में मुझे टिकट नहीं मिला फिर भी मैं जनता के बीच रहकर पार्टी के लिए ईमानदारी से कार्य करता रहा। बल्कि आप कह सकते हैं कि मेरे खून में भारतीय जनता पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed