फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar legislative council oath ceremony bihar vidhan parishad oath pawan singh nishant kumar

Bihar News : निशांत कुमार, पवन सिंह सहित आज से आठ नए 'माननीय', विधान परिषद् में 10 ने ली शपथ

Wed, 01 Jul 2026 04:36 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 01 Jul 2026 04:36 PM IST
सार

Bihar Vidhan Parishad Oath : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत निर्विरोध चुने गए 10 नेताओं ने बुधवार को विधान परिषद् में जनता की सेवा की शपथ ली।

विज्ञापन
bihar legislative council oath ceremony bihar vidhan parishad oath pawan singh nishant kumar
बिहार विधानसभा में शपथ ग्रहण करने वाले सदस्य सीएम सम्राट के पीछे। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अब बिहार विधान परिषद् के सदस्य हैं। उन्होंने बुधवार शाम बिहार विधान परिषद् के सदस्य के रूप में शपथ ले ली। निशांत कुमार के साथ बाकी नौ निर्विरोध चुने गए सदस्यों ने भी विधान परिषद् पहुंचकर शपथ ली। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने भी। आज पुराने दो के अलावा नए आठ नेताओं ने बिहार विधान परिषद् की सदस्यता के लिए शपथ ली। यह सभी पिछले महीने हुए द्विवार्षिक चुनाव और उप चुनाव में निर्विरोध जीतकर विधान परिषद् पहुंचे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


पवन सिंह को सबसे पहले दिलाई गई शपथ
वैसे तो सभी नव-निर्वाचित नेताओं को समय पर आने की ताकीद की गई थी, लेकिन भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को शपथ ग्रहण समारोह में तय वक्त से पहले आने के लिए खास तौर पर कहा गया था। वजह यह है कि वह बिहार विधान परिषद् में नामांकन के समय देर से आए थे। उनके पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंच चुके थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पिछली बार विधान परिषद् के सदस्य थे। इस बार वह विधानसभा के सदस्य बने थे। वह मुख्यमंत्री भी हैं और समय पर भी थे, लेकिन पवन सिंह नामांकन के समय देर से आए थे। उन्होंने देर से आने पर खेद भी जताया था, लेकिन निर्वाचन प्रमाणपत्र लेने वह खुद नहीं आ सके थे। ऐसी स्थितियों को देखते हुए उन्हें समय से पहले उपस्थित होने के लिए विशेष ताकीद की गई। बुधवार को उन्हें ही सबसे पहले शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पटना में कल से और बड़ा अभियान; नए डीएम ने कब्जे पर जीरो टॉलरेंस के लिए नौ टीमें बनाईं
विज्ञापन
विज्ञापन


सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिलाई शपथ
पिछले महीने बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खाली की गई सीट पर उप चुनाव हुआ था। इन्हीं 10 सीटों पर निर्विरोध जीते नेताओं को शपथ दिलाई गई। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के बाद बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार, भाजपा के MLC रह चुके संजय मयूख, राजद के विधान पार्षद फिर से चुने गए सुनील कुमार सिंह समेत 10 विधान पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इन सभी निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।


नीतीश कुमार की छोड़ी सीट पर कौन चुने गए?
नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद् के सदस्य थे। वह जब राज्यसभा के लिए निकले तो विधान परिषद् की सीट कार्यकाल पूरा होने के पहले छोड़ गए। उनकी इस सीट पर जदयू ने नीतीश कुमार के ही विश्वसनीय ललन प्रसाद को उतारा। वह भी निर्विरोध जीतकर विधान परिषद् पहुंचे हैं और आज शपथ ली।

इस बार किस पार्टी के किन नेताओं ने शपथ ली
बुधवार को शपथ लेने वालों में चार-चार भाजपा व जदयू से, एक लोजपा (रामविलास) और एक राजद से थे। भारतीय जनता पार्टी ने पवन सिंह, संजय मयूख, शीला पंडित और अनिल ठाकुर को टिकट दिया था। जनता दल यूनाईटेड ने निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति, ललन प्रसाद के नाम का एलान किया था। लोजपा (रामविलास) से अशरफ अंसारी उतरे थे। यह सभी सीटें निर्विरोध जीतने वाली थीं और यही हुआ था। इधर, विपक्ष के पास एक सीट पर जीत की संभावना थी और राष्ट्रीय जनता दल ने सुनील कुमार सिंह को ही मौका दिया। यह भी निर्विरोध जीते थे। आज इन्हीं निर्विरोध जीते नेताओं ने विधान परिषद् में शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed