फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Grand Hindu pilgrimage building inaugurated in Patna; Governor Rajendra Arlekar, Ravi Shankar Prasad

Bihar : तीर्थ यात्री ध्यान दें, पटना में भव्य तीर्थ भवन का शुभारंभ; राज्यपाल अर्लेकर बोले- सनातन के लिए प्रतीक

Tue, 20 Jun 2023 09:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 20 Jun 2023 09:52 PM IST
सार

10 वर्षों से सरकार से हिंदू तीर्थ भवन के लिए जमीन मांगी गई थी लेकिन, सरकार उसे मुहैया नहीं करा सकी। जो अब दो पद्मश्री डा. श्याम नारायण आर्य एवं डा. आर. एन. सिंह के द्वारा यह संभव हो सका है।

विज्ञापन
Bihar: Grand Hindu pilgrimage building inaugurated in Patna; Governor Rajendra Arlekar, Ravi Shankar Prasad
हिन्दू तीर्थ भवन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में भव्य हिन्दू तीर्थ भवन का उद्घाटन हो गया। यह भवन आशियाना नगर फेज एक में है। मंगलवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा के संगठन मंत्री भीखूभाई दलसानिया, न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद, विहिप के कामेश्वर चौपाल, विधायक संजीव चौरसिया, व अन्य  ट्रस्टी सदस्यों द्वारा शुभारंभ किया गया। 

विज्ञापन


सनातन धर्म में तीर्थ और तीर्थाटन दोनों ही महत्वपूर्ण है
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल ने कहा कि सनातन धर्म में हजारों तीर्थ स्थल है और सबकी अपनी अपनी महत्ता है। हिंदू धर्म में तीर्थ भवन की स्थापना इसलिये जरूरी है कि यहां पर विभिन्न तीर्थ स्थलों पर जाने की सुविधाएं एवं उस स्थान की पूर्ण जानकारी आसानी से मिल सकेगी और कोई भी व्यक्ति यहां से तीर्थाटन कर सकेगा। इसके लिए उन्होंने प्रसिद्ध चिकित्सक पद्मश्री डा. श्याम नारायण आर्य द्वारा दान में दी गई जमीन एवं भवन निर्माण के लिए पद्मश्री डा. आर. एन. सिंह की सराहना भी की। महामहिम ने कहा कि सनातन धर्म में तीर्थ और तीर्थाटन दोनों ही महत्वपूर्ण है। इसलिए यह तीर्थ भवन सनातन धर्म के लिए एक प्रतीक साबित होगा। हिंदुओं को अपने सनातन धर्म और संस्कृति के लिए आगे आना चाहिए और उसमें अगर अड़चन आए तो संवैधानिक लड़ाई लड़नी चहिए।
विज्ञापन


10 वर्षों से सरकार से हिंदू तीर्थ भवन के लिए जमीन मांगी गई थी
पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य में हज भवन है। इसका निर्माण राज्य सरकार अपने खर्चे पे करती है लेकिन हिंदुओं को उसके लिए संवैधानिक लड़ाई लड़नी पड़ती है। ज्ञातव्य हो पूर्व में 10 वर्षों से सरकार से हिंदू तीर्थ भवन के लिए जमीन मांगी गई थी लेकिन, सरकार उसे मुहैया नहीं करा सकी। जो अब दो पद्मश्री डा. श्याम नारायण आर्य एवं डा. आर. एन. सिंह के द्वारा यह संभव हो सका है। इस कार्य के लिए उन्होने सभी हिंदू तीर्थ भवन के ट्रस्टी का धन्यवाद दिया।  इस कार्यक्रम में पदमश्री डा. जितेंद्र सिंह, क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार, विभाग मंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय, आरएसएस के सूबेदार जी, डा. मोहन सिंह, उमेश कुमार, राना प्रताप, डा. शोभा रानी, अभिषेक कुमार, प्रचार प्रसार प्रमुख अखिलेश सुमन सहित संघ के दर्जन भर संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed