फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Governor nominates members to fill 12 vacancies in the mlc Upendra Kushwaha also nominated

बिहार : उपेंद्र कुशवाहा विधान परिषद के सदस्य मनोनीत, 12 खाली सीटों के नाम की हुई घोषणा

Wed, 17 Mar 2021 03:21 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क,अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, पटना Published by: अजय सिंह Updated Wed, 17 Mar 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
Bihar Governor nominates members to fill 12 vacancies in the mlc Upendra Kushwaha also nominated
उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : ANI

बिहार विधान परिषद के 12 खाली सीटों के नाम की सरकार ने घोषणा कर दी है। हाल ही में जदयू में शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा को भी राज्यपाल ने विधान परिषद के लिए मनोनीत किया है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, जनक राम, संजय सिंह, रामवचन राय, ललन सराफ, राजेंद्र गुप्ता, देवेश कुमार, प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर, निवेदिता सिंह उच्च सदन के लिए मनोनीत किए गए हैं।

विज्ञापन


भाजपा और जदयू दोनों ने छह-छह सीटें साझा की हैं। बजट सत्र से पहले नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल में देरी के बाद सभी की निगाहें राज्यपाल कोटे से विधान परिषद की 12 सीटों के मनोनयन पर थीं, जो कि मई 2020 से खाली थीं। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किसी सदन का सदस्य बने बगैर नौ महीने तक मंत्री पद जारी रखने का मुद्दा उठाया था। 
विज्ञापन


बता दें कि भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में आखिरी चरण की वोटिंग से पहले नीतीश सरकार के दो मंत्री अशोक चौधरी और नीरज कुमार की कुर्सी छीन गई थी। संवैधानिक बाध्यता के चलते इन दोनों मंत्रियों का पद खत्म किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मंत्रियों की सदस्यता छह मई 2020 को खत्म हो गई थी। बता दें कि संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक, विधानमंडल के किसी सदन का सदस्य रहे बगैर कोई भी छह महीने से ज्यादा मंत्री पद पर रह नहीं सकता। हालांकि अशोक चौधरी फिर से मंत्रिमंडल में शामिल हो गए। 


इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन और भाजपा के पूर्व सांसद जनक राम भी कैबिनेट में हैं। जनक राम किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं और उन्हें उच्च सदन में नामित होने की आवश्यकता है। शाहनवाज हुसैन पहले ही विधान परिषद के लिए चुन लिए गए थे। इसके अलावा मुकेश सहनी भी इसी साल जनवरी में विधान परिषद के लिए निर्वाचित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed