फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Goa CM and several other leaders attended the 'Naman Bankipur' event, Nitin Naveen targeted the RJD.

Bihar: 'नमन बांकीपुर' में पहुंचे गोवा के CM समेत कई दिग्गज, नितिन नवीन बोले- बिहार अब लालटेन युग से निकल गया

Sat, 20 Sep 2025 05:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 20 Sep 2025 05:32 PM IST
सार

Patna News: मंत्री नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा की जनता के बीच पिछले पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया और बताया कि आज बिहार जिस प्रगति के पथ पर अग्रसर है, उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जाता है।

विज्ञापन
Bihar: Goa CM and several other leaders attended the 'Naman Bankipur' event, Nitin Naveen targeted the RJD.
'नमन बांकीपुर' कार्यक्रम में पहुंचे एनडीए के वरिष्ठ नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के स्काउट्स एंड गाइड मैदान में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से कार्यकर्ता सम्मेल का आयोजन किया गया। इसका कार्यक्रम का नाम बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन द्वारा “नमन बांकीपुर” रखा गया था। कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,  पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सी.पी. ठाकुर, सांसद रविशंकर प्रसाद, संजय जायसवाल, शांभवी चौधरी, समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन


बिहार तेज़ी से प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोवा के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि नितिन नवीन ने बांकीपुर सहित पूरे बिहार के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। आज बिहार जिस तेज़ी से प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, वह केवल और केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व का परिणाम है। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गठबंधन के लोगों ने 2005 से पहले बिहार को अंधकार और जंगलराज में धकेल रखा था, स्कूल जाने वाली छोटी-छोटी बच्चियां पैदल कई किलोमीटर चलकर जाती थीं। लेकिन आज NDA सरकार में हर बच्चा साइकिल से स्कूल जा रहा है। बांकीपुर से लेकर बिहार के कोने-कोने तक मंत्री नितिन नवीन जी ने सड़कों को मज़बूत कर राज्य की विकास यात्रा को गति दी है।
विज्ञापन


एनडीए सरकार में हालात पूरी तरह बदल चुके हैं
इधर, मंत्री नितिन नवीन जी ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज बिहार लालटेन युग से निकलकर LED की रोशनी में चमक रहा है। कभी ऐसा दौर था जब शाम ढलते ही लोग घर से बाहर निकलने से डरते थे, महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। लेकिन एनडीए सरकार में हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। आज लोग रात में भी परिवार के साथ सड़कों पर घूमते हैं और सुरक्षित माहौल का आनंद ले रहे हैं। विपक्ष जिनके शासनकाल में केवल जंगलराज और नौकरी के बदले ज़मीन जैसे भ्रष्टाचार देखने को मिला, वे आज रोजगार की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Goa CM and several other leaders attended the 'Naman Bankipur' event, Nitin Naveen targeted the RJD.
मंत्री नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला

बांकीपुर विधानसभा को विकास की अनेक सौगातें दी हैं
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने पटना और बांकीपुर विधानसभा को विकास की अनेक सौगातें दी हैं। ₹86.98 करोड़ की लागत से मंदिरी नाले का बॉक्स ड्रेन और उसके ऊपर चार लेन सड़क का निर्माण हो रहा है। ₹52 करोड़ की लागत से पटना के दक्षिणी इलाकों को जे.पी. गंगापथ से जोड़ने का कार्य शुरू हुआ है, जिससे मीठापुर और आसपास के लोगों को स्टेशन, बाईपास और मुख्य इलाकों तक सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित हुई है। ₹15 करोड़ की लागत से 10 एकड़ भूमि पर बनने वाला “वेस्ट टू वंडर थीम पार्क” बिहार का पहला और देश का पांचवां पार्क होगा, जिसमें बिहार गौरव डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की 52 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। इसके अलावा बांकीपुर, पाटलिपुत्र और कंकड़बाग क्षेत्रों में लगभग ₹44 करोड़ की लागत से 27 सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। जी.पी.ओ. गोलंबर के पास ₹66.81 करोड़ की लागत से मल्टी-मॉडल हब और ₹84.83 करोड़ से ट्रैवलेटर युक्त आधुनिक सब-वे यात्रियों को सुविधा दे रहे हैं। आनंदपुरी नाला निर्माण योजना ₹91.27 करोड़ की लागत से शुरू हुई है, वहीं बाकरगंज नाले पर ₹26.89 करोड़ से 1400 मीटर लंबी सड़क बन रही है। ₹422 करोड़ की लागत से बना बिहार का पहला डबल डेकर एलीवेटेड कॉरिडोर कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक लोगों को जाम से राहत दे रहा है।
 

Bihar: Goa CM and several other leaders attended the 'Naman Bankipur' event, Nitin Naveen targeted the RJD.
कार्यक्रम में पहुंचीं एनडीए समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

बांसघाट में बन रहा राज्य का पहला आधुनिक श्मशान घाट बन रहा है
राजधानी के बांसघाट में ₹89.40 करोड़ की लागत से राज्य का पहला आधुनिक श्मशान घाट बन रहा है। मीठापुर क्षेत्र में दयानंद कन्या विद्यालय और ठाकुर प्रसाद कमिटी हॉल के पास लगभग ₹5 करोड़ की लागत से पार्क बन रहा है। ₹8 करोड़ की लागत से कदमकुआं में 200 विक्रेताओं की क्षमता वाला आधुनिक वेंडिंग जोन जनता को समर्पित किया गया है और ₹4.5 करोड़ से पटना कॉलेजिएट गेट पर दूसरा वेंडिंग जोन स्वीकृत हुआ है। ₹3.44 करोड़ से फुटओवर ब्रिज और सिपारा ROB से हजारों लोगों को राहत मिली है। इसके साथ ही जे.पी. गंगापथ की सौगात देकर दीघा से लेकर कृष्णा घाट और कमिश्नर ऑफिस तक सीधी संपर्कता सुनिश्चित हुई है। CSR के तहत पटना के 30 वार्डों में 35 हाई मास्ट लाइट लगाने की स्वीकृति दी गई है।

Bihar: Goa CM and several other leaders attended the 'Naman Bankipur' event, Nitin Naveen targeted the RJD.
बांकीपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे दिग्गज। - फोटो : अमर उजाला

बिहार में पिछले पांच वर्षों में अनेक योजनाएं पूरी हुई हैं
मंत्री नितिन नवीन ने कहा भी बताया कि बांकीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे पटना और बिहार में पिछले पांच वर्षों में अनेक योजनाएं पूरी हुई हैं। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना-1 के तहत ₹35.84 करोड़ से 85 परियोजनाएं, समग्र शहरी विकास योजना-2 के तहत ₹41.20 करोड़ से 60 परियोजनाएं, मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत ₹18.66 करोड़ से 226 परियोजनाएं और जलापूर्ति के लिए ₹66.56 करोड़ से 195 परियोजनाएँ स्वीकृत की गईं। पथ निर्माण व नगर विकास विभाग द्वारा ₹1385 करोड़ की लागत से 35 परियोजनाएँ स्वीकृत हुईं। मीठापुर बस स्टैंड से NH-83 तक सड़क, BD कॉलेज से NH-30 तक सड़क, विवेकानंद मार्ग, ज्ञान गंगा मार्ग, कवि टमन पथ, खेतान मार्केट से अशोक राजपथ तक सड़क समेत दर्जनों परियोजनाओं पर ₹200 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed