फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Gang involved in fraud in the name of providing jobs busted, three arrested

Bihar: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; ऑनलाइन लोन लेकर उड़ाते थे पैसे

Wed, 25 Jun 2025 06:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Jun 2025 06:14 PM IST
सार

Bihar: सहायक पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अधिकतर युवाओं को इंश्योरेंस कंपनियों में नौकरी दिलाने का लालच देते थे। इंटरव्यू के लिए बुलाए गए लोगों के साथ मारपीट कर उनका सामान लूट लेते थे।

विज्ञापन
Bihar: Gang involved in fraud in the name of providing jobs busted, three arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके पास से तीन मोबाइल फोन और एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह पिछले छह महीनों से सक्रिय था। गिरोह के सदस्य बेरोजगार युवाओं को इंश्योरेंस सेक्टर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर इंटरव्यू के नाम पर बुलाते थे। इंटरव्यू के दौरान उनसे मोबाइल फोन, एटीएम और क्रेडिट कार्ड ले लेते थे। इसके बाद उनके खातों से पैसे निकाल लिए जाते थे, और यदि खातों में पैसे नहीं होते थे तो उनके नाम पर ऑनलाइन लोन स्वीकृत करवाकर रकम ठग ली जाती थी।

विज्ञापन

शिकायतों के आधार पर बाढ़ थाने की पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना अमित कुमार को नालंदा जिले के शोभा बीघा गांव से गिरफ्तार किया। अमित कुमार की निशानदेही पर गिरोह के दो अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  गमगीन माहौल में वीर सपूत को अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

सहायक पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अधिकतर युवाओं को इंश्योरेंस कंपनियों में नौकरी दिलाने का लालच देते थे। इंटरव्यू के लिए बुलाए गए लोगों के साथ मारपीट कर उनका सामान लूट लेते थे। इन अपराधियों के खिलाफ भदौर, बख्तियारपुर, पंडारक और बाढ़ थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह का सरगना अमित कुमार किसी निजी कंपनी में 9 लाख रुपए सालाना के पैकेज पर काम करता था। लेकिन उसे ऑनलाइन सट्टा (गेमिंग) की लत लग गई थी। इस लत को पूरा करने के लिए वह अपराध की दुनिया में उतर गया। पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed