फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Flood Situation: New barrage on Kosi, Samrat Chaudhary Union Water Power Minister CR Patil Meet

Bihar Flood: ‘कोसी पर नए बैराज की जरूरत’, डिप्टी CM सम्राट ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को बताए बाढ़ के हालात

Mon, 30 Sep 2024 07:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 30 Sep 2024 07:05 PM IST
सार

Bihar Flood Situation: नई दिल्ली में सम्राट चौधरी ने बिहार की कोसी, बागमती, गंडक और उत्तर बिहार की अन्य नदियों की बाढ़ से उत्पन्न कठिन परिस्थितियों के बारे में केंद्रीय मंत्री पाटिल को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने कोसी पर नए बैराज निर्माण की मांग की।

विज्ञापन
Bihar Flood Situation: New barrage on Kosi, Samrat Chaudhary Union Water Power Minister CR Patil Meet
नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात करते डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कोसी नदी पर भारतीय क्षेत्र में एक नए और उच्च क्षमता वाले बैराज के निर्माण की मांग की। उन्होंने इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आग्रह करते हुए कहा कि नेपाल में बने मौजूदा कोसी बैराज की स्थिति अब जर्जर हो चुकी है। यह बिहार के लिए गंभीर बाढ़ का खतरा बन गया है।

विज्ञापन

 
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि नेपाल में 1962 में बनाया गया कोसी बैराज अब 62 साल पुराना हो चुका है, जबकि इसकी आयु केवल 25 वर्ष बताई गई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि बैराज की आयु पूरी हो चुकी है। इसलिए अब नए बैराज की आवश्यकता है और वह भी भारतीय सीमा के भीतर होना चाहिए, ताकि बिहार को बार-बार आने वाली बाढ़ से स्थायी रूप से बचाया जा सके।
विज्ञापन

 
कोसी बाढ़ से बढ़ी चिंता
सम्राट चौधरी ने बिहार की कोसी, बागमती, गंडक और उत्तर बिहार की अन्य नदियों की बाढ़ से उत्पन्न कठिन परिस्थितियों के बारे में केंद्रीय मंत्री पाटिल को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस साल 2024 में नेपाल के कोसी बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है, जिससे बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डिप्टी सीएम चौधरी ने कहा कि बिहार के 20 जिलों में बाढ़ के कारण जान-माल, मवेशियों, मकान और संपत्ति की रक्षा करना राज्य सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अपने पदाधिकारियों और अभियंताओं के सहयोग से बाढ़ के संभावित खतरे पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है, लेकिन फिर भी लोग बाढ़ के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

 
नए बैराज से बाढ़ समस्या का समाधान
उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि कोसी पर नए बैराज के निर्माण से न केवल बाढ़ की समस्या का स्थायी और विश्वसनीय समाधान होगा, बल्कि इसके अन्य लाभ भी होंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से विद्युत उत्पादन, मत्स्य पालन, सिंचाई और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed