फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Fierce fighting between two famous coaching students of Patna, police brought situation under control

Bihar : अचानक रणक्षेत्र में बदल गया पटना का यह रोड, दो फेमस कोचिंग के स्टूडेंट्स जमकर बरसाने लगे लाठियां

Thu, 15 Jun 2023 06:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 15 Jun 2023 06:17 PM IST
सार

Patna : देखते ही देखते दोनों कोचिंग के स्टूडेंट्स आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी। इसी बीच दोनों ओर से कुछ स्टूडेंट्स लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और एक-दूसरे पर लाठियां बरसाने लगे। इसी दौरान बुद्ध मार्ग पर अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
Bihar: Fierce fighting between two famous coaching students of Patna, police brought situation under control
दिनदहाड़े दो कोचिंग के स्टूडेंट्स के बीच भिड़ंत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना की VIP सड़कों में से एक बुद्ध मार्ग पर इस्कॉन मंदिर के पास दो फेमस कोचिंग के स्टूडेंट्स आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें कई छात्र चोटिल भी हुए। गनीमत थी कि समय रहते कोतवाली थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। नहीं तो मामला बहुत ही गंभीर हो सकता था। पुलिस ने दोनों कोचिंग के स्टूडेंट्स को समझा-बुझाकर शांत करवाया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुद्ध मार्ग स्थित एक बड़े कोचिंग के स्टूडेंट्स द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता को लेकर एक जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल छात्र अपने कोचिंग को जमकर तारीफ का पुल बांध रहे थे। आरोप है कि ये स्टूडेंट्स दूसरे कोचिंग पर तंज भी कस रहे थे। यही बात दूसरे कोचिंग के स्टूडेंट्स को नागवारा गुजरी। 
विज्ञापन


दोनों ओर से लाठी-डंडे लेकर पहुंचे स्टूडेंट्स
देखते ही देखते दोनों कोचिंग के स्टूडेंट्स आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी। इसी बीच दोनों ओर से कुछ स्टूडेंट्स लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और एक-दूसरे पर लाठियां बरसाने लगे। इसी दौरान बुद्ध मार्ग पर अफरातफरी मच गई। आवागमन बाधित रहा। इसी बीच सूचना पाकर कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बवाल कर रहे लड़कों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, जब यह नहीं माने तो पुलिस ने इन्हें खदेड़ दिया। पुलिस ने दोनों कोचिंग प्रबंधन को सख्त हिदायत दी है कि आगे से ऐसा मामला न हो। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई करने की सलाह दी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए और दोनों कोचिंग प्रबंधन पर कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed