फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Farmer working in fields stabbed to death in Rohtas; Family members protested by blocking road

Bihar: खेत पटवन कर रहे किसान की चाकू मार कर हत्या; परिजनों-ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

Sun, 14 Jan 2024 03:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 14 Jan 2024 03:53 PM IST
सार

Bihar Crime: रोहतास के एक गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से किसान के परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिजनों के साथ आरा मोहनिया मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Bihar: Farmer working in fields stabbed to death in Rohtas; Family members protested by blocking road
सड़क जाम कर विरोध जताते परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले में एक अधेड़ किसान की बदमाशों ने चाकू मार कर हत्या कर दी। यह घटना कोचस के सहायक थाना परसथुआ ओपी क्षेत्र के चितैनी गांव के बधार की है। बताया जा रहा है कि चितैनी निवासी किसान बबन भगत अपने खेत पर फसल की पटवन कर रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं, हथियार भी पास के आहर से बरामद हुआ है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद परसथुआ ओपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरा-मोहनिया पथ को जाम कर दिया। इसके कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटाने की कोशिश करने लगी। गुस्साए परिजन और ग्रामीण अपराधियों की जल्द ही गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


ऐसी चर्चा है कि मोटर चोरी करने आए चोरों ने किसान की हत्या की है। हालांकि अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन इस हत्या से किसानों में आक्रोश है और ग्रामीण सहमे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed