फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Farmer going to Jharkhand to meet his son died after being hit by train at Arrah railway station

Bihar: आरा रेलवे स्टेशन पर किसान की ट्रेन से कटकर मौत; बेटे से मिलने के लिए जा रहा था झारखंड

Tue, 19 Mar 2024 04:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 19 Mar 2024 04:04 PM IST
सार

Bhojpur Hindi News: मृतक के दामाद अजीत सिंह ने बताया कि सियाराम सिंह सोमवार की शाम अपने छोटे बेटे अरुण के पास जाने के लिए घर से निकले थे। उसके बाद आरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आ रहे थे। उसी दौरान आरा रेलवे स्टेशन के चार नंबर प्लेटफॉर्म पर यह घटना घट गई।

विज्ञापन
Bihar: Farmer going to Jharkhand to meet his son died after being hit by train at Arrah railway station
किसान की मौत से गम में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भोजपुर जिले के आरा रेलवे स्टेशन के चार नंबर प्लेटफार्म पर सोमवार की शाम ट्रेन से कटकर एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को मृतक की पहचान कर ली है। मृतक की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी स्वर्गीय जय राम सिंह के (65) सियाराम सिंह है। घटना के बाद इसकी सूचना रेल पुलिस के द्वारा परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन रेल थाना पहुंचे और शव का शिनाख्त की।

विज्ञापन

 
मृतक के दामाद अजीत सिंह ने बताया कि सियाराम सिंह सोमवार की शाम अपने छोटे बेटे अरुण के पास जाने के लिए घर से निकले थे। उसके बाद आरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आ रहे थे। उसी दौरान आरा रेलवे स्टेशन के चार नंबर प्लेटफॉर्म पर यह घटना घट गई। लेकिन मंगलवार की सुबह तक जब उनकी कोई सूचना नहीं मिली तो परिजनों ने अपने सभी रिश्तेदारों और उनके छोटे बेटे के पास फोन कर उनके पहुंचने की सूचना ली। तब जाकर उन्हें मालूम हुआ कि वह अपने बेटे के पास नहीं पहुंचे थे। उसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन करनी शुरू की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खोजबीन के दौरान वे लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उन्हें ट्रेन हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली। उसके बाद परिजन आरा रेल थाना पहुंचे और शव देख उनकी पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक सियाराम के परिवार में पत्नी प्रभावती देवी, दो बेटे अमित कुमार और अरुण कुमार हैं। मृतक के बड़े बेटे अमित कुमार सीआरपीएफ जवान हैं और वर्तमान में झारखंड के लातेहार में पोस्टेड हैं। जबकि उनका छोटा बेटा अरुण कुमार इंजीनियर है और झारखंड के धनबाद में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed