फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Elections 2025 : AIMIM party targeted Grand Alliance no muslim leader appointed CM or Deputy CM

Bihar Elections 2025 : महागठबंधन पर AIMIM का तीखा हमला; कहा- इनको सेक्युलर वोटरों' से कोई मतलब नहीं

Wed, 29 Oct 2025 06:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 29 Oct 2025 06:24 PM IST
सार

Bihar : बिहार में विधानसभा चुनाव है। इस दौरान AIMIM पार्टी ने कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम नेताओं के साथ हर पार्टी ने उपेक्षा बरती है।  आज तक किसी मुस्लिम नेता को मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया है।

विज्ञापन
Bihar Elections 2025 : AIMIM party targeted Grand Alliance no muslim leader  appointed CM or Deputy CM
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में बढ़ गई है। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर हमला किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सचमुच सेक्युलर होते, तो वे एआईएमआईएम के साथ गठबंधन जरूर करते, लेकिन इन नेताओं को 'सेक्युलर वोटरों' से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर व्यंग्य करते हुए कहा कि जब ये महाठगबंधन के लोग हारेंगे तो चिल्लाएंगे- पप्पा-पप्पा मेरा चॉकलेट छिन ले गए, मम्मी-मम्मी मेरा चॉकलेट छिन ले गए।

विज्ञापन


कांग्रेस ने एआईएमआईएम पर  लगाया 'बी-टीम' होने का आरोप
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान के इस बयान पर कांग्रेस नेता और प्रवक्ता अभय दुबे ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम एनडीए की बी-टीम है। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम का एकमात्र मकसद सिर्फ सेक्युलर वोटों को बांटना है, जिसका सीधा फायदा भाजपा को होता है। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि राजनीतिक दलों पर मुस्लिम नेताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम नेताओं के साथ हर पार्टी ने उपेक्षा बरती है और आज तक किसी मुस्लिम नेता को मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन


बीजेपी नेता ने राहुल-तेजस्वी पर साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी के नेता अजय आलोक ने कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब तक इन्होंने विरोधियों का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि न राहुल जननायक हैं और न ही तेजस्वी नायक हैं। अगर ये नायक हैं, तो देश-विरोधियों के नायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed