फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Tejashwi Yadav targeted Samrat Chaudhary and BJP: RJD, Bihar News

Bihar Election: तेजस्वी यादव ने किन्हें बता दिया सम्राट चौधरी का आका, राघोपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी

Fri, 12 Sep 2025 04:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 12 Sep 2025 04:34 PM IST
सार

Bihar News: पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने फिर से एनडीए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इस बार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनके बयान पर घेरा और यह बातें कहीं...

विज्ञापन
Bihar Election: Tejashwi Yadav targeted Samrat Chaudhary and BJP: RJD, Bihar News
तेजस्वी यादव जिस बंगला में रहते थे, उसमें आज सम्राट चौधरी ने गृह प्रवेश किया। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय के बाहर उन्होंने बढ़ते अपराध समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर जनता परेशान हो गई है। सम्राट चौधरी के राघोपुर की व्यक्ति की मौत वाले बयान पर उन्होंने कहा कि हत्या के मामले में इस तरह बयान बिहार के उपमुख्यमंत्री दे रहे हैं, यह तो शर्मनाक है। आप सोचिए कि इससे ज्यादा घटिया क्या हो सकता है? इनकी मानसिकता क्या है? वह अपने आका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को क्यों नहीं कहते कि राघोपुर से चुनाव लड़ लें? वह ऐसा क्यों नहीं कहते हैं। हिम्मत है तो आका को राघोपुर से चुनाव लड़वा दें। पीड़ित को इंसाफ दिलाने की बात नहीं कहकर वह ऐसी घटिया बयानबाजी कर रहे हैं। यह बिहार के लिए शर्म की बात है। 

विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार ने बिहार का अपमान किया था

पीएम मोदी की मां के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने वह वीडियो नहीं देखा लेकिन भाजपा के लोग मुद्दों से भटकाने की राजनीति करते हैं। इनलोगों को अपना हिसाब देने की बजाय इश्यू को डायवर्ट कर रहे हैं। पीएम मोदी ने जितना देश के अपमान किया है, उतना किसी ने नहीं किया। सीएम नीतीश कुमार डीएनए की गाली दी थी, इससे ज्यादा क्या अपमान हो सकता है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी और अमित शाह के बारे में ऐसा कहा

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग 16 सितंबर से बिहार की यात्रा पर निकल रहे हैं जिन जिलों में हम लोग अब तक नहीं पहुंच पाए थे वहां हम लोग यात्रा करेंगे लोगों से मिलेंगे। वही पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बिहार आने पर तेजस्वी ने फिर हमला बोला उन्होंने कहा कि वह लोग क्यों नहीं बिहार आएंगे? चुनाव के बाद वह बिहार नहीं आएंगे। यह लोग केवल जनता को ठगने के लिए आते हैं। इन्हें बिहार या बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed