फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Offer for voters in Patna: Get discount on cinema tickets by showing the mark on your finger

Bihar Election: पटना में मतदाताओं के लिए निकला यह ऑफर, स्वीप आइकॉन बोलीं- इस बार माहौल बदला हुआ है

Tue, 04 Nov 2025 03:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 04 Nov 2025 03:11 PM IST
सार

स्वीप आइकॉन नीतू चंद्रा ने कहा कि पिछले चुनावों में पटना में मतदान प्रतिशत कम रहा है, लेकिन इस बार माहौल बदला हुआ है। बिहार देश का सबसे युवा राज्य है और लोकतंत्र को मजबूत करने की सबसे बड़ी ताकत यहां के युवा हैं।

विज्ञापन
Bihar Election: Offer for voters in Patna: Get discount on cinema tickets by showing the mark on your finger
स्वीप आईकोन नीतू चंद्रा मतदाता से की मतदान करने की अपील। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के मतदाताओं के लिए खुशखबरी है। जिला प्रशासन ने मतदाता के लिए एक स्कीम निकाली है। इसमें बताया गया है कि अगर आप मतदान करने के बाद सात नवंबर तक सिनेमा देखने जाते हैं तो आपको मतदान टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट दीजिएगा। पटना के किसी भी सिनेमा हॉल में जाने पर टिकट की राशि में केवल 50 फीसदी ही लगेगा। पटना जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि सिनेमा घरों के संचालकों (प्रोपराइटर्स या प्रबंधकों) द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि छह नवंबर को मतदान करने वाले सभी मतदाताओं को सिनेमा टिकट में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। यह छूट छह और सात नवंबर को हरेक सिनेमा हॉल के सभी शो में दिया जाएगा। कोई भी मतदाता छह नवंबर को मतदान कर किसी भी सिनेमा हॉल में अपनी ऊंगली पर लगी स्याही दिखाएंगे तो उन्हें सिनेमा टिकटों पर 50 फीसदी की छूट दी जायेगी। यह स्कीम मतदान एवं उसके ठीक दूसरा दिन यानी छह नवंबर और सात नवंबर को ही लागू रहेगी।

विज्ञापन


50 रुपये तक की मुफ्त बाइक टैक्सी ले सकते हैं
राइड-शेयरिंग प्लेटफ़ॉर्म रैपिडो ने बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 में मतदाता भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल की घोषणा की है। इस पहल के तहत पटना के नागरिक मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए “VOTENOW” कूपन कोड का उपयोग कर 50 रुपये तक की मुफ्त बाइक टैक्सी राइड ले सकते हैं। मतदान दिवस के दौरान रैपिडो ऐप पर 1200 से अधिक कैप्टन हर समय उपलब्ध रहेंगे। यह ऑफर 6 नवंबर को पटना में बुक की गई रैपिडो बाइक टैक्सी राइड्स पर मान्य होगा।
विज्ञापन

 

नीतू चंद्र बोलीं- लोगों को जागरूक करना मेरा प्रथम कर्तव्य है
इधर, राजधानी पटना के बी. डी. कॉलेज परिसर में सोमवार को लोकतंत्र का एक जीवंत उत्सव देखने को मिला। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की ओर से आयोजित एसवीईईपी (SVEEP) कार्यक्रम में युवाओं ने मतदाता जागरूकता का जोश और जिम्मेदारी दोनों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत के मार्गदर्शन में हुआ। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में अभिनेत्री और स्वीप आइकॉन नीतू चंद्रा पहुंचीं, जिन्होंने छात्रों को मतदान के महत्व पर प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार देश का सबसे युवा राज्य है और लोकतंत्र को मजबूत करने की सबसे बड़ी ताकत यहां के युवा हैं। नीतू चंद्रा ने छात्रों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि मैं बिहार की बेटी हूं, इसलिए लोगों को जागरूक करना मेरा प्रथम कर्तव्य है। जब युवा आगे बढ़ते हैं, तो लोकतंत्र और मजबूत होता है।” उन्होंने कहा कि इस बार वे राज्य के विभिन्न कॉलेजों में जाकर युवाओं, खासकर प्रथम बार मतदान करने वालों को मताधिकार के महत्व से परिचित करा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar Election : बिहार चुनाव में पहले चरण का प्रचार कब होगा खत्म? किस समय के बाद क्या नहीं कर सकेंगे प्रत्याशी


छह नवंबर को होगा पहले चरण का मतदान
बता दें कि चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। छह नवंबर को प्रथम चरण के मतदान का वोट डाला जाना है। इसे लेकर प्रशासन ने अपनी सारी तैयारी पूरी कर ली है। पार्टी के प्रत्याशियों ने भी अंतिम दिन मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इस बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, पटना के नेतृत्व में सहभागितापूर्ण वातावरण में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए संपूर्ण जिला में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी स्टेकहोल्डर्स द्वारा इसमें अहम भूमिका निभाई जा रही है। चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, सिनेमा घरों के ओनर्स एसोसिएशन, आईएमए, विद्यालयों के संघों, सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर्स, रेज़ीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, केमिस्ट एसोसियेशन, शॉपकीपर्स एसोसिएशन, खिलाड़ियों के संगठनों आदि सभी की मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed