फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Home Minister Amit Shah is coming on a visit to Bihar today, will stay for three days, BJP, ND

Bihar Election: आज बिहार दौरे पर आ रहे गृह मंत्री अमित शाह, तीन दिन रहेंगे, यह सब काम करेंगे

Thu, 16 Oct 2025 10:15 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 16 Oct 2025 10:15 AM IST
सार

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन बिहार में रहेंगे। इस बार वह खुद ही नामांकन, चुनावी सभा समेत कई अहम चीजों की निगरानी करेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Bihar Election: Home Minister Amit Shah is coming on a visit to Bihar today, will stay for three days, BJP, ND
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वह 18 अक्तूबर तक बिहार में रहेंगे। वह एनडीए के घटक दलों के नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे। सीट शेयरिंग के बाद नाराज हुए घटक दलों के नेताओं से बातचीत करेंगे। सभी दलों के बीच समन्वय ठीक रहे, इस पर भी बात करेंगे। हालांकि, उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान को पहले ही मना चुके हैं। सूत्र बता रहे हैं कि वह सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन


चुनाव प्रचार में तेजी आने की संभावना है
इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 17 अक्तूबर को वह बिहार भाजपा के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बिहार चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब नामांकन प्रक्रिया और चुनाव प्रचार में तेजी आने की संभावना है। उनके आने से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन

BJP Candidate List : मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिल गया टिकट; भाजपा की दूसरी सूची में 12 नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


101 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है
अमित शाह इस दौरान कई प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। 17 अक्टूबर को उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की समीक्षा करेंगे। बता दें कि भाजपा ने तीन चरण में अपने 101 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार लोकगायक मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं विधान परिषद् सदस्य और बिहार सरकार में मंत्री सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय को चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया। वहीं पुराने नेताओं में विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, विधायक अरुण सिन्हा, पूर्व विधायक आशा सिन्हा का टिकट काट दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed