फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Electoral violence in Shahpur clash between BJP and RJD supporters news in hindi

Bihar Election: शाहपुर में चुनावी हिंसा, भाजपा और राजद समर्थकों में भिड़ंत; लाठी-डंडों से हुई जमकर मारपीट

Mon, 03 Nov 2025 03:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Nov 2025 03:56 PM IST
सार

Bihar News: घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों ओर से समर्थक लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
Bihar Election: Electoral violence in Shahpur clash between BJP and RJD supporters news in hindi
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान शाहपुर क्षेत्र में एनडीए और महागठबंधन समर्थकों के बीच रविवार को जोरदार मारपीट हो गई। घटना शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के मिश्रौली गांव की बताई जा रही है, जहां महागठबंधन के प्रत्याशी राहुल तिवारी जनसंपर्क अभियान के तहत जाने वाले थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में मौजूद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच लाइट बंद करने को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते-देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

विज्ञापन


घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों ओर से समर्थक लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि झड़प में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें:  छपरा में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गोलीबारी, दो युवक घायल; एक पीएमसीएच पटना रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एक पक्ष की ओर से बिहिया थाना में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है। चुनावी माहौल में इस हिंसक घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और प्रशासन सतर्कता बरतते हुए पूरे मामले की जांच में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed