फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Deputy CM Samrat Choudhary attacks Samrat Choudhary, RJD BJP

Bihar Election: सम्राट चौधरी का आरोप- लालू प्रसाद ने समाज को बर्बाद किया, राजद-कांग्रेस अब वाले ऐसा कर रहे

Mon, 08 Sep 2025 01:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 08 Sep 2025 01:08 PM IST
सार

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ का हम लोग कभी अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसा करने वालों के खिलाफ राष्ट्र विरोधी का केस दर्ज किया जाए।

विज्ञापन
Bihar Election: Deputy CM Samrat Choudhary attacks Samrat Choudhary, RJD BJP
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। पटना में अटल सभागार में सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और विपक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय की बात करते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा समाज को बर्बाद करने का काम उन्होंने ने ही किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव के परिवार ने कभी चुनावी घोषणापत्र जारी नहीं किया है और वे मैनिफेस्टो कमिटी की बैठक भी नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

डिप्टी सीएम चौधरी ने कहा कि अब राष्ट्रीय चिन्ह को भी राजद के लोग इसे मजाक में ले रहे हैं। उन्होंने मगध के गौरवशाली इतिहास का मजाक उड़ाने का आरोप भी लगाया और लालू परिवार से सवाल किया कि वे राष्ट्रीय प्रतीक को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे या इसे मजाक में लेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में सम्राट अशोक ने अखंड भारत का निर्माण किया था, और अब उनके राष्ट्रीय चिह्न, अशोक स्तंभ को अपमानित करने का काम जम्मू-कश्मीर में हुआ है, जो बहुत गलत है। उन्होंने कहा कि जो लोग राष्ट्रीय चिह्न का विरोध करते हैं, वे सभी राष्ट्र विरोधी हैं और यह चिंता का विषय है कि कांग्रेस और आरजेडी इसका मजाक बना रही है। सम्राट चौधरी ने मांग की कि इन सभी के खिलाफ राष्ट्र विरोधी का केस दर्ज किया जाए।

विज्ञापन

 

सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि 55 साल का बच्चा बिहार के 1400 किलोमीटर घूम रहा है और अब मलेशिया निकल गए हैं। उन्होंने सरकार के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि जहां महिला सहायता के तहत 10 हजार रूपये दिए जा रहे हैं, वहीं विपक्ष भी महिलाओं के फॉर्म भरवा रहा है, और इस पर उन्होंने कहा कि सभी पर जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed