फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Congress formed state election committee; Akhilesh Singh Madan Mohan Jha, Shakeel Ahmed Khan

Bihar Election: कांग्रेस ने बनाई प्रदेश चुनाव समिति; अखिलेश सिंह को जगह मिली? जानिए, लिस्ट में कौन-कौन हैं

Tue, 16 Sep 2025 03:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 16 Sep 2025 03:06 PM IST
सार

Congress Party : विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे की देरी के बीच कांग्रेस ने बिहार प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर लिया है। इस समिति में कई चर्चित चेहरे हैं, तो कुछ गायब भी। कौन-कौन है इसमें कौन नहीं?

विज्ञापन
Bihar Election: Congress formed state election committee; Akhilesh Singh Madan Mohan Jha, Shakeel Ahmed Khan
कांग्रेस के आलाकमान ने प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया। - फोटो : एएनआई

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया है। कांग्रेस ने इस बार पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को इसमें जगह दी है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की ओर से कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति के गठन को मंज़ूरी दी है। नई समिति का गठन तत्काल प्रभाव से किया गया है। हम सब मिलकर बिहार में कांग्रेस पार्टी के संगठन और जनआंदोलन को और मजबूत बनाएंगे। 

विज्ञापन


इस समिति में कई दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है, जिनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान और मदन मोहन झा प्रमुख रूप से शामिल हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और यह समिति तत्काल प्रभाव से कार्य करना शुरू कर देगी। कुल 39 सदस्य, कई पदाधिकारी स्थायी आमंत्रित समिति में कुल 39 सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा, बिहार से कांग्रेस के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, एआईसीसी सचिव, सीडब्ल्यूसी सदस्य और फ्रंटल संगठनों के प्रमुख इस समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। चौंकाने वाली बात यह है कि इस समिति में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को जगह नहीं दी गई है।

विज्ञापन

जानिए, किन नेताओं को मिली बिहार प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति में जगह
  • राजेश कुमार राम
  • शकील अहमद खान
  • मदन मोहन झा
  • जितेन्द्र गुप्ता
  • शकील-उल-जमां अंसारी
  • संजीव प्रसाद टोनी
  • मोतीलाल शर्मा
  • कपिल देव प्रसाद यादव
  • अंशुल अविजीत
  • ब्रजेश कुमार पांडेय
  • जमाल अहमद भल्लू
  • मंजू राम
  • अजमी बारी
  • नागेन्द्र कुमार विकल
  • कैलाश पाल
  • राजेश राठौर
  • निर्मलेन्दु वर्मा
  • कैसर अली खान
  • प्रभात कुमार सिंह
  • कमल देव नारायण शुक्ला
  • कुमार आशीष
  • जमोतरी ममता निषाद
  • शकील-उर-रहमान
  • संतोष कुमार श्रीवास्तव
  • विश्वनाथ सर्राफ
  • रमेश प्रसाद यादव
  • शशि रंजन
  • सुबोध मंडल
  • नदीम अख्तर अंसारी
  • नीतू निषाद
  • फौजिया राणा
  • रामशंकर कुमार पान
  • उदय मांझी
  • रेखा सोरेन
  • तारक चौधरी
  • विश्वनाथ बैथा
  • सुनील कुमार पटेल
  • साधना राजक
  • खुशबू कुमारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed