{"_id":"68e60e578694a3a03f0e5c18","slug":"bihar-election-cm-nitish-kumar-pm-modi-and-rahul-gandhi-will-hold-several-election-rallies-nda-india-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: हर दिन चार चुनावी सभा करेंगे सीएम नीतीश कुमार; पीएम मोदी और राहुल गांधी की इतनी सभाएं होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: हर दिन चार चुनावी सभा करेंगे सीएम नीतीश कुमार; पीएम मोदी और राहुल गांधी की इतनी सभाएं होंगी
Wed, 08 Oct 2025 12:40 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:40 PM IST
सार
Bihar Election Rally: विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी सात बार बिहार में चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। अब पहले चरण में जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव होनी है, वहां पीएम मोदी 10 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनके साथ सीएम नीतीश कुमार भी रहेंगे।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही सभी राजनीतिक दलों ने ताबड़तोड़ चुनावी सभा करने की तैयारी कर ली है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और इंडिया गठबंधन अपने अपने स्टार प्रचारकों की सभाओं पर पूरा फोकस कर रहा है। इस बार पहले चरण में सबसे अधिक चुनावी सभा भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं की होगी। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की 25-25 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 से अधिक चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार भी अपना संबोधन देंगे
खास बात यह है कि पीएम मोदी की चुनावी सभा में सीएम नीतीश कुमार भी अपना संबोधन देंगे। पीएम मोदी की हर तीन में एक सभा उस क्षेत्र में होगी, जहां एनडीए के घटक दलों के उम्मीदवार हैं। वहीं दो सभा भाजपा के उम्मीदवारों के क्षेत्र में होगी। प्रधानमंत्री की सभाओं में मंच पर एनडीए के उम्मीदवारों को भी जगह मिलेगी। जनता दल यूनाईटेड की ओर से सीएम नीतीश कुमार 10 अक्टूबर से अपने चुनावी अभियान पर निकलेंगे। इस दौरान वह हर दिन चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वह हेलीकॉप्टर से अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा करेंगे। कई जगहों पर वह रोड शो भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Bihar Election Date: देखें आपके विधानसभा क्षेत्र में कब होगा मतदान; इस बार दो चरणों में हो रहा बिहार चुनाव
विज्ञापन
राहुल गांधी की 10 से अधिक चुनावी सभा
इधर, इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी भी 10 से अधिक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जबकि, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की छह से अधिक चुनावी सभी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की पांच चुनावी सभा होने वाली है। तेजस्वी यादव की चुनावी सभा की घोषणा अब तक नहीं की गई है। संभावना है कि सीट शेयरिंग पर खुलासा होने के बाद अपनी चुनावी सभा की भी घोषणा कर देंगे।
पहले चरण में इन 18 जिलों में होगा विधानसभा चुनाव
- मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर।