फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: CM Nitish Kumar inaugurated the International Cricket Stadium in Rajgir

Bihar Election: अब बिहार में होगा इंटरनेशनल क्रिकेट मैच, सीएम नीतीश ने राजगीर में स्टेडियम का किया शुभारंभ

Sun, 05 Oct 2025 07:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 05 Oct 2025 07:21 PM IST
सार

अब बिहार के दर्शकों को क्रिकेट मैच देखने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। राजगीर में इंटरनेशनल स्टेडियम तैयार हो चुका है। इस स्टेडियम में 40 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

विज्ञापन
Bihar Election: CM Nitish Kumar inaugurated the International Cricket Stadium in Rajgir
सीएम नीतीश कुमार ने किया क्रिकेट स्टेडियम का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिला के राजगीर में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के पवैलियन और क्रिकेट ग्राउंड का शुभारंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री ने क्रिकेट स्टेडियम के पवैलियन का अवलोकन किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने क्रिकेट ग्राउंड का भी जायजा लिया। इस दौरान वहां उपस्थित खिलाड़ियों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। खेल विभाग के अधिकारियों ने सीएम नीतीश कुमार को बताया कि इस 18 एकड़ जमीन पर राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया गया है, जिसमें लगभग 40,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। स्टेडियम में पवेलियन (G+5) का निर्माण किया गया है। क्रिकेट ग्राउन्ड तैयार किया गया है। महाराष्ट्र से लाई गई लाल मिट्टी से छह पिच और मोकामा की काली मिट्टी से सात पिच तैयार की गई है।

विज्ञापन


बारिश के मौसम में मैदान से पानी निकासी हेतु ड्रेनेज प्रणाली विकसित की गई है। क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं दर्शकों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य सुनिश्चित किया गया है। स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिसमें खिलाड़ियों के लिए विशेष पवेलियन, कोच और मैनेजर के लिए आरक्षित बैठक व्यवस्था, वीवीआईपी मेहमानों के लिए खास स्टैंड और मीडिया के लिए समर्पित गैलरी शामिल हैं। बीसीसीआई के मानकों के अनुरूप तैयार यह मैदान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह सक्षम है।
विज्ञापन

 

Bihar Election: CM Nitish Kumar inaugurated the International Cricket Stadium in Rajgir
क्रिकेट स्टेडियम। - फोटो : अमर उजाला

आठ करोड़ रुपये की खेल सम्मान राशि का वितरण किया
मुख्यमंत्री ने राज्य खेल अकादमी, राजगीर में आयोजित समारोह में 87 उत्कृष्ट खिलाडियों को सरकारी नौकरी का चयन पत्र और 812 खिलाड़ियों के बीच करीब आठ करोड़ रुपये की खेल सम्मान राशि का वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस अवर निरीक्षक में चयनित खिलाड़ी अंशिका कुमारी, सपना कुमारी, पायल प्रीति, निखत खातून, खुशबू कुमारी, सुल्ताना बानो, स्वीटी कुमारी, माही श्वेतराज, नीरज कुमार एवं बॉबी कुमार को सांकेतिक रूप से चयन पत्र प्रदान किया। इन 10 खिलाडियों में आठ महिला खिलाडी और दो पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने तीन अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को खेल सम्मान राशि का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने शैलेश कुमार को 75 लाख रुपये, बॉबी कुमार को 35 लाख रुपये और गोल्डी कुमारी को 10 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया।
 

Bihar Election: CM Nitish Kumar inaugurated the International Cricket Stadium in Rajgir
सीएम नीतीश कुमार ने दिया प्रशस्ति पत्र। - फोटो : अमर उजाला

87 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गई
बता दें कि सरकार की 'मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के अन्तर्गत इस वर्ष राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 87 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का चयन पत्र दिया गया है। इन 87 खिलाड़ियों में 39 महिला और 48 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार क्लास वन से लेकर विभिन्न श्रेणी में आवश्यकतानुसार विभिन्न विभागों में इनकी नियुक्ति के लिए चयन पत्र दिया गया है। नौकरी के लिए चयनित खिलाड़ियों में पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें 8 महिला खिलाड़ी हैं। बाल कल्याण पदाधिकारी के पद पर एक खिलाड़ी का चयन हुआ है। निम्नवर्गीय लिपिक में 65 और कार्यालय परिचारी के रूप में 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस वर्ष राज्य खेल सम्मान के रूप में 44 खेल विधाओं में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बिहार के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल संघों तथा खेल अधिकारियों सहित कुल 812 लोगों के बीच सात करोड़ 43 लाख रुपये की खेल सम्मान राशि भी वितरित की गई। खेल सम्मान राशि पाने वाले 813 लोगों में 152 पैरा खिलाड़ी, 631 खिलाड़ी, 24 प्रशिक्षक, 5 खेल संघ और एक खेल अधिकारी शामिल हैं। कुल 783 खिलाड़ियों में 297 महिला और 486 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। वर्ष 2022 से 2025 तक बिहार के 2085 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के बीच करीब 23.5 करोड़ रूपये की खेल सम्मान राशि सरकार द्वारा वितरित की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed