फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: After being expelled from BJP, RK Singh asked questions to JP Nadda, Local Bihar News

Bihar Election: 'मेरी कौन सी गतिविधि पार्टी विरोधी?' भाजपा से निष्कासन को लेकर आरके सिंह का नड्डा से सवाल

Sun, 16 Nov 2025 08:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 16 Nov 2025 08:58 AM IST
सार

BJP News: पूर्व केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह ने अपने ऊपर हुई कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से ही सवाल पूछ लिया है। 

विज्ञापन
Bihar Election: After being expelled from BJP, RK Singh asked questions to JP Nadda, Local Bihar News
आरके सिंह भाजपा से निष्कासित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह (आर.के. सिंह) ने बिहार भाजपा द्वारा निलंबन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि आखिर उनके खिलाफ कौन-सी “विरोधी गतिविधियां” बताई गई हैं। उन्होंने बताया कि शो-कॉज़ नोटिस मिलने के बाद उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। आर.के. सिंह ने कहा कि अपने जवाब में उन्होंने बिहार भाजपा से पूछा है कि आखिर मैं कौन-सी गतिविधि ‘पार्टी विरोधी’ है। मैंने आखिर क्या गुनाह किया है। 

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ इतना कहा था कि जिन लोगों का आपराधिक बैकग्राउंड हो या जो भ्रष्ट हों, उन्हें टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। क्या यह पार्टी विरोधी गतिविधि है? ऐसे लोगों को टिकट देने से पार्टी की छवि खराब होती है, यह न तो पार्टी के हित में है, न देश के और न ही जनता के। उन्होंने कहा कि उनका बयान पूरी तरह पार्टी हित में था। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जहाँ आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों पर सवाल उठाने से लोगों को परेशानी हो, वहां रहने का कोई लाभ नहीं है।

विज्ञापन


एक दिन पहले आर.के. सिंह समेत तीन पर कार्रवाई
एक दिन पहले ही बिहार भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरा से सांसद रहे राजकुमार सिंह उर्फ आर.के. सिंह पर कार्रवाई की थी। कटिहार में विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल और मेयर उषा अग्रवाल पर भी कार्रवाई की गई है। पार्टी ने इन तीनों को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया था। बिहार भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने तीनों के लिए अलग-अलग पत्र जारी किया था। पत्र में लिखा गया था कि आपकी गतिविधियां पार्टी के विरोध में हैं, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आती हैं। पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है, क्योंकि इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है और कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित हुआ है। इसलिए वरीय पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद आपको भाजपा से निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। भाजपा ने तीनों नेताओं को एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा है और पूछा है कि आपको पार्टी से क्यों न निष्कासित किया जाए, इसका स्पष्टीकरण अवश्य दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed