फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025 : Upendra Kushwaha met CM Nitish Kumar congratulated Bihar Assembly Elections 2025

Bihar Election 2025 : उपेन्द्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात, सीएम को लेकर कही यह बात

Sun, 16 Nov 2025 05:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 16 Nov 2025 05:52 PM IST
सार

Bihar Election : राष्ट्रीय समता लोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले और उनको एनडीए की प्रचंड जीत की बधाई दी। वहां से निकलने पर उन्होंने वही बात कही जो अक्सर ललन सिंह कहते रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar Election 2025 : Upendra Kushwaha met CM Nitish Kumar congratulated Bihar Assembly Elections 2025
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपेन्द्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में प्रचंड बहुमत से जीत होने की ख़ुशी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले और उनको जीत की बधाई दी। इस बात की  जानकारी उपेन्द्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी। उन्होंने अपनी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाक़ात की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर आदरणीय नेता और बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई दी। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: बिहार चुनाव परिणाम के बाद लालू यादव परिवार पर संकट अपार; हंगामे की जमीन कब तैयार हुई?
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर बाहर निकले तब उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नया चुनाव हुआ है, तो फिर से नई सरकार के गठन की औपचारिकता पूरी की जाएगी। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। हमने बार-बार कहा है कि नीतीश कुमार सीएम थे, सीएम हैं और सीएम रहेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


                                   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed