फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025 : Pappu Yadav's supporters and Congress party workers clash at Patna airport

Bihar Election : पप्पू यादव के समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट, एयरपोर्ट पर खूब हुआ हंगामा

Wed, 15 Oct 2025 11:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 15 Oct 2025 11:10 PM IST
सार

Bihar Election : एयरपोर्ट पर अचानक हंगामा होने लगा। एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी भी उधर दौड़ पड़े। तब पता चला कि पूर्णिया सांसद के समर्थक और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। 

 

विज्ञापन
Bihar Election 2025 : Pappu Yadav's supporters and Congress party workers clash at Patna airport
एयरपोर्ट पर मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर का असंतोष खुलकर सामने आ गया। एयरपोर्ट पर पूर्णिया सांसद के समर्थक और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। फिर क्या था, दोनों तरफ से जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान काफी देर तक एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। फिर एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव करते हुए किसी तरह मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


घटना के संबंध में एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि राज्य कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण अलावरू और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे, तभी बड़ी संख्या में कांग्रेस और पप्पू यादव के समर्थक टिकट बंटवारे में अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। इसी बात को लेकर माहौल बिगड़ने लगा और देखते ही देखते चारों तरफ से  कार्यकर्ताओं ने शकील अहमद खान, कृष्ण अलावरू और राजेश राम को घेर लिया। फिर उनके साथ वे लोग धक्का-मुक्की भी करने लगे। पप्पू यादव के समर्थकों को ऐसा करते देख कांग्रेस कार्यकर्ता उनपर टूट पड़े और फिर देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed