{"_id":"66e30915dc3446618b03a9b5","slug":"bihar-deepshikha-and-danish-selected-for-nss-adventure-camp-started-in-himachal-held-from-13-to-22-september-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: हिमाचल में शुरू हुए NSS के साहसिक शिविर के लिए चुने गए दीपशिखा और दानिश, 13 से 22 सितंबर तक होगा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: हिमाचल में शुरू हुए NSS के साहसिक शिविर के लिए चुने गए दीपशिखा और दानिश, 13 से 22 सितंबर तक होगा आयोजित
Thu, 12 Sep 2024 09:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 12 Sep 2024 09:00 PM IST
सार
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश पर प्रतिवर्ष एनएसएस के चयनित स्वयंसेवकों के लिए साहसिक शिविर का आयोजन किसी पहाड़ी क्षेत्र में किया जाता है। ताकि छात्र देश के भूगोल से बेहतर परिचित हो सकें।
विज्ञापन
स्टू़डेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौलाना मजहरूल हक अरबी व फारसी विश्वविद्यालय के दो छात्रों का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा हिमाचल प्रदेश के पोंग डैम में आयोजित राष्ट्रीय साहसिक शिविर में क्षेत्रीय निदेशालय (बिहार-झारखंड) द्वारा किया गया है। यह साहसिक शिविर इस वर्ष 13 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस बारे में विस्तार से बताते हुए विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. निखिल आनंद गिरि ने बताया कि पत्रकारिता विभाग की छात्रा दीपशिखा और एमबीए के छात्र दानिश हैदर का इस इस विशेष साहसिक शिविर के लिए चयन किया गया है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश पर प्रतिवर्ष एनएसएस के चयनित स्वयंसेवकों के लिए साहसिक शिविर का आयोजन किसी पहाड़ी क्षेत्र में किया जाता है। ताकि छात्र देश के भूगोल से बेहतर परिचित हो सकें।
विज्ञापन
कुलसचिव कर्नल कामेश कुमार ने बताया कि इस विशेष शिविर में मौलाना मजहरूल हक विश्वविद्यालय के अलावा भागलपुर, गया, समस्तीपुर, आरा, नौगछिया और सासाराम के विभिन्न कॉलेजों से चयनित छात्र छात्रा भी शामिल हैं। इस पूरे शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को निशुल्क रहने और खाने पीने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि मौलाना मजहरूल हक विश्वविद्यालय में विगत एक से सात सितंबर तक एनएसएस के स्पेशल कैंप का भी आयोजन किया गया था जिसमें क्षेत्रीय निदेशक गिरधर उपाध्याय, भूगर्भशास्त्री प्रो अतुल आदित्य पांडे भी उपस्थित हुए थे। आगामी 14 व 15 सितंबर को विश्वविद्यालय एनएसएस के पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर की मेज़बानी भी कर रहा है, जिसमें बिहार झारखंड से चुने गए 250 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।