फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Youth who stabbed TTE on Patna Junction platform arrested, weapon also recovered

Bihar News: पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर टीटीई को चाकू मारने वाला युवक गिरफ्तार; हथियार भी बरामद

Sat, 02 Mar 2024 04:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 02 Mar 2024 04:57 PM IST
सार

Patna Hindi News: रेल एसपी ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और कई बिंदुओं पर पुलिस द्वारा छानबीन के बाद यह पता चला कि चाकू से हमला करने वाला युवक एक वेंडर है, जो ट्रेन में ईयरफोन बेचने का काम किया करता है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Youth who stabbed TTE on Patna Junction platform arrested, weapon also recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी हमलावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर टिकट की जांच कर रहे एक सीनियर टीटी को एक युवक ने चाकू मार दिया था। इस घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक कुमार झा उर्फ पंडित जी (21) बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से कांड में प्रयुक्त किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। मामले की पुष्टि शनिवार को रेल एसपी अमृतसर चंद्रशेखर ठाकुर ने पटना में की।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर टिकट चेकिंग के दौरान एक युवक ने डिप्टी सीआईटी देवेश कुमार सिंह पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में देवेश कुमार सिंह घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पटना के जीआरपी थाना में इसकी लिखित शिकायत की गई थी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रेल एसपी ने मामले की जांच के लिए एक एसआईटी टीम का गठन किया था। रेल एसपी ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और कई बिंदुओं पर पुलिस द्वारा छानबीन के बाद यह पता चला कि चाकू से हमला करने वाला युवक एक वेंडर है, जो ट्रेन में ईयरफोन बेचने का काम किया करता है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक का नाम दीपक कुमार झा उर्फ पंडित जी बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस उससे सभी मामलों में पूछताछ कर रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गिरफ्तार युवक दीपक कुमार झा का पूर्व का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। उन्होंने बताया कि देवेश कुमार सिंह पर आखिर दीपक कुमार झा ने क्यों और किस परिस्थिति में चाकू से हमला किया। इसकी भी पूरी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed