{"_id":"66b71af2aef06d867f0efcdd","slug":"bihar-crime-private-school-teacher-arrested-on-charges-of-raping-an-innocent-girl-victim-is-very-scared-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में निजी विद्यालय का शिक्षक गिरफ्तार, बेहद डरी हुई है पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में निजी विद्यालय का शिक्षक गिरफ्तार, बेहद डरी हुई है पीड़िता
Sat, 10 Aug 2024 01:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 10 Aug 2024 01:17 PM IST
सार
Ara Crime: डीएसपी 2 रंजीत सिंह ने बताया कि पांच अगस्त को पीड़िता के परिवार की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई। उसमें आरोप लगाया गया कि रामशहर गांव निवासी एक निजी स्कूल के शिक्षक ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरा के बड़हरा थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची से उसी के विद्यालय के शिक्षक ने ही दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित बच्ची की उम्र लगभग पांच वर्ष बताई गई है। मामले में बड़हरा थाना पुलिस ने छापामारी कर दुष्कर्म के आरोप में निजी स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शिक्षक मो. अमरूल हक उर्फ हाना मियां है, जो बड़हरा थाना क्षेत्र के रामसागर गांव निवासी लियाकत हुसैन का बेटा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शिक्षक मो. अमरूल हक उर्फ हाना मियां गांव के ही एक निजी स्कूल में शिक्षक है। उसने उसी स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा से दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दे दिया। घटना पांच जुलाई की है। घटना के बाद पीड़िता के परिवार की ओर से थाने में आवेदन देकर शिक्षक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी 2 रंजीत सिंह ने बताया कि पांच अगस्त को बड़हरा थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के परिवार की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई। उसमें आरोप लगाया गया कि रामशहर गांव निवासी एक निजी स्कूल के शिक्षक मो. अमरूल हक उर्फ हाना मियां ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। डीएसपी ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मामले में पीड़ित बच्ची का मेडिकल सदर अस्पताल में परिजन और पुलिस के मौजूदगी में कराया गया।
विज्ञापन
इधर, दुष्कर्म की घटना के बाद बच्ची बेहद ही डरी हुई है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से बच्ची बेबस जैसा व्यवहार कर रही है। इसके अलावा लगातार वह रो रही है। मेडिकल कराने गई बच्ची सदर अस्पताल में भी लगातार रोती रही, जैसे-तैसे उसका मेडिकल कराया गया। इस घटना के बाद से परिजन और ग्रामीणों में आरोपी शिक्षक के लिए काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है।