Bihar: ‘केंद्रीय मंत्री अपने आकाओं को खुश करने को राहुल गांधी के खिलाफ तथ्यहीन बयान दे रहे’, कांग्रेस का आरोप
Bihar Politics: वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्रियों द्वारा विवादित बयानों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उसने ऐसे बयानों को तथ्यहीन बताया जो आकाओं को खुश करने के लिए दिए जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में वंदे भारत ट्रेनों के शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय मंत्रियों द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ किए गए विवादित बयानों को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि और प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिट्ठू ने पत्रकारों को बताया कि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी द्वारा भागलपुर और गया में दिए गए बयानों ने पूरे देश में आक्रोश उत्पन्न कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी को आतंकवादी और देशद्रोही जैसे तथ्यहीन आरोप लगाने से संपूर्ण भारतवासियों में काफी आक्रोश है।
प्रो. विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि भागलपुर में वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के बारे में विवादित बयान देकर आसमान पर थूकने और सूर्य को आईना दिखाने वाली कहावत को चरितार्थ करने का काम किया है। इसके लिए उन्हें अविलंब मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर मुकदमा चलाया जाए। उन्होंने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने तीन-तीन बार सांसद और उनके दादा को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया था। आज जब वे भाजपा में है तो अपने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत अन्य नेताओं को खुश करने के लिए राहुल गांधी के बारे में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
वहीं, दूसरी ओर गया में वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी को देशद्रोही कह प्रधानमंत्री की नजरों में अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए अमर्यादित, घटिया बयान देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को पोस्ट एंड टेलीग्राफ विभाग के क्लर्क की कुर्सी से उठा कर कांग्रेस पार्टी ने सबसे पहले विधायक बनाया। आज वही सत्ता लोलुपता में राहुल गांधी, जिनके पिता और दादी दोनों ने देश के लिए अपने खून का एक-एक कतरा बलिदान कर दिया, उसे देशद्रोही कहते इन्हें शर्म नहीं आई। उन्हें (मांझी को) ढकनी भर पानी में डूब मरना चाहिए। आज जिन-जिन नेताओं तथा उनके बाप-दादा को कांग्रेस पार्टी ने जमीन से उठा कर विधायक, सांसद, मंत्री और मुख्यमंत्री तक बनाया, वही सबसे ज्यादा कांग्रेस और गांधी परिवार के बारे में अनर्गल, तथ्यहीन बयान दे रहे हैं।