फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar cm samrat choudhary bjp party workers protest uproar in bjp office patna bihar news

Bihar CM: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम पर भाजपा कार्यालय में क्यों हंगामा? कार्यकर्ताओं को पुलिस उठाने लगी

Wed, 15 Apr 2026 03:19 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Wed, 15 Apr 2026 03:19 PM IST
सार

Samrat Choudhary: गठन के 46 साल बाद बिहार में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री बने तो कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। इसमें सुरक्षा को लेकर पुलिस की दखल क्या पड़ी, भाजपा कार्यालय के सामने हंगामा मच गया। पुलिस को ही पीछे हटना पड़ा।

विज्ञापन
bihar cm samrat choudhary bjp party workers protest uproar in bjp office patna bihar news
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद जहां एक ओर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल था, वहीं दूसरी ओर अचानक हंगामा भी देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ता उत्साह में कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन गेट बंद कर दिए जाने से उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया।

विज्ञापन


इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया। कई कार्यकर्ता गेट पर ही जमीन पर लेट गए और अंदर जाने की मांग करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ कार्यकर्ताओं को जबरन उठाकर गाड़ियों में बैठाने लगी।

विज्ञापन

 

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के कुछ अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस का विरोध करने लगे। बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस को पीछे हटना पड़ा और हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए भाजपा कार्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed