फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Cm nitish kumar in pmch to review progress status after releasing mahila rojgar yojna fund

Bihar: सीएम नीतीश कुमार PMCH में क्यों? दिन में महिलाओं को 10 हजार भेजे, अब राज्य के सबसे बड़े अस्पताल पहुंचे

Fri, 28 Nov 2025 05:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 28 Nov 2025 05:21 PM IST
सार

Bihar News : सुबह राज्य की 10 लाख लाभुक महिलाओं के खाते 10-10 हजार की राशि हस्तांतरित करने वाले समारोह के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम आवास जाकर चैन से नहीं बैठे। दोपहर में वह राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल- पीएमसीएच पहुंच गए।

विज्ञापन
Bihar Cm nitish kumar in pmch to review progress status after releasing mahila rojgar yojna fund
PMCH का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार एक्शन में हैं। बिहार चुनाव में शानदार जीत के बाद उन्होंने दोगुनी तेजी से काम करने का वादा किया था। इसी दिशा में वह लगातार काम करते दिख रहे हैं। आज दोपहर महिलाओं के खाते में दस दस हजार रुपये ट्रांसफर करने के बाद वह अब शाम को बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पहुंच गए। पटना मेडिकल कालेज अस्पताल का उन्होंने निरीक्षण किया। डॉक्टरों से बातचीत की। 

विज्ञापन


इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्पताल के वार्डों का जायजा लिया। सीएम ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। डॉक्टर से बातचीत के बाद कहा कि अस्पताल आने वाले किसी भी मरीज को कोई परेशानी नहीं हो इसका ख्याल रखें। यहां पूरे राज्य से मरीज इलाज के लिए आते हैं इसीलिए हर एक मरीज का ख्याल रखा जाए उन्हें इलाज में कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ओल्ड सचिवालय अचानक पहुंच गए थे। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठते हैं वहां तो गए ही इसके अलावा पूरे सचिवालय परिसर का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव समेत कई अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed