फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Chhath plan will take Patna place in top-10 in cleanliness what is plan for city which is near top 50

Bihar News: छठ प्लान से स्वच्छता में टॉप-10 की जगह लेगा पटना; शीर्ष 50 के पास रह रहे शहर के लिए क्या बना प्लान

Thu, 12 Sep 2024 09:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 09:11 PM IST
सार

राजधानी पटना को स्वच्छ बनाने के लिए मेरा शहर-मेरी जवाबदेही अभियान को रामबाण है। शहर को डेंगू के प्रकोप से बचाने के लिए भी ये अभियान बेहद जरूरी है। बैठक में पटना की मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Bihar Chhath plan will take Patna place in top-10 in cleanliness what is plan for city which is near top 50
बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन की अध्यक्षता में पटना के आवास बोर्ड में मिशन टोटल सेग्रीगेशन को लेकर बैंकर्स, स्ट्रीट वेंडर्स, स्टैक होल्डर, स्कूल और कोचिंग संस्थानों के साथ बैठक की गई। जहां मंत्री द्वारा पटना को स्वच्छ बनाने के लिए 'मेरा शहर-मेरी जवाबदेही' अभियान को रामबाण बताया। उन्होंने बताया कि शहर को डेंगू के प्रकोप से बचाने के लिए भी ये अभियान बेहद जरूरी है। रस दौरान बैठक में पटना की मेयर, डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


मंत्री ने इस दौरान कहा कि डोर-टू-डोर कचरा उठाव से 70 प्रतिशत लोग स्वच्छता अभियान से जुड़ गए हैं। शहर वासियों के संस्कार में तो स्वच्छता है, बस उन्हें अपने विचार और कार्य में लाना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य छठ महापर्व तक पटना को टॉप-10 स्वच्छ शहर में शामिल करना है। इसके लिए सभी बैंकर्स और स्ट्रीट वेंडर्स एवं बैंक अपने-अपने दुकान और स्कूल अपने क्लास के बाहर बैनर लगाकर जागरुक करें। शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इसलिए सभी को खुद भी जिम्मेदारी लेनी होगी।
विज्ञापन


वहीं, मंत्री ने सभी से अपने घर, इलाके और वार्ड में सफाई अभियान चलाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की अपील की। साथ ही कहा कि इस अभियान में बच्चों को जोड़ना बेहद आवश्यक है, क्योंकि बच्चों की भागीदारी से जब घर स्वच्छ बन सकता है तो शहर भी बनेगा। हर घर के बच्चे अगर इस अभियान से जागरुक बन गए तो हमारा समाज जरूर जागरुक हो जाएगा। वहीं, बैठक के दौरान मंत्री ने सभी को 19 सितंबर को पटना के बापू सभागार में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामहिम राज्यपाल द्वारा 19 से होगा मिशन टोटल सेग्रिगेशन
पटना नगर निगम द्वारा "मेरा शहर मेरी जवाबदेही" के तहत शहर के नागरिकों को स्वच्छता की मुहिम से जोड़ा जा रहा है। यह ड्राइव महामहिम राज्यपाल की मौजूदगी में 19 सितंबर ज्ञान भवन से शुरू होगी। इसके अंतर्गत विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान एवं समाजिक संस्थानों, होटल, हॉस्पिटल, बिजनेस एसोसिएट एवं स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं को भी "मिशन टोटल सेग्रीगेशन" में शामिल किया जा रहा है।


इस मिशन को सफल बनाने के लिए पटना नगर निगम द्वारा सफाई इंस्पेक्टर, ड्राइवर, हेल्पर एवं मोबिलाइजर को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह पहली बार है कि पटना नगर निगम की गाड़ियों में ड्राइवर एवं हेल्पर के साथ एक अतिरिक्त व्यक्ति भी साथ होगा, जिसे मोबिलाइजर के रूप में टीम में शामिल किया जा रहा है। यह टीम घर जाकर लोगों को जागरुक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed