फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Board 10th Result 2026: BSEB High School Result Out Today Check Last 5 Years Trends

Bihar Board 10th Result 2026: 10वीं का परिणाम जारी होने से पहले जानें पांच वर्षों के दौरान कब आया रिजल्ट?

Sun, 29 Mar 2026 11:30 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 29 Mar 2026 11:30 AM IST
सार

 Bihar Board 10th Result 2026:  बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का रिजल्ट दोपहर में जारी होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार का रिजल्ट जानने से पहले ये जानना बेहद जरूर है कि पिछले पांच वर्षों के दौरान रिजल्ट कब जारी हुआ था।

विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2026: BSEB High School Result Out Today Check Last 5 Years Trends
बिहार शिक्षा बोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट रविवार दोपहर 1.15 बजे जारी किया जाएगा। इस बात की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) की ओर से दी गई है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि इस साल मैट्रिक की परीक्षा कब आयोजित की गई थी कितने बच्चे परीक्षा में शामिल हुए और पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट जल्दी आ रहा है या लेट। अगर आप इन सभी सवालों का जवाब जानना चाहते हैं तो इस खबर में आपको सारी जानकारी मिलेगी।  

विज्ञापन


17 से 25 फरवरी के बीच हुई थी परीक्षा
इस बार मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक राज्यभर के 1,699 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 15,12,687 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 7,85,726 छात्राएं और 7,26,961 छात्र थे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई गई थी।
विज्ञापन


कौन जारी करेगा रिजल्ट?
मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट पटना स्थित बोर्ड कार्यालय से जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी करने के दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार जारी करेंगे। इस दौरान बिहार शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच वर्षों के दौरान कब-कब जारी हुआ परिणाम?
अगर पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो बिहार बोर्ड आमतौर पर मार्च के अंतिम सप्ताह में ही मैट्रिक का परिणाम जारी करता रहा है। 2025 में 29 मार्च, 2024, 2023 और 2022 में 31 मार्च को रिजल्ट घोषित किया गया था। ऐसे में इस बार भी मार्च के अंत तक परिणाम आने की पूरी संभावना है।
 
टॉपर्स का वेरिफिकेशन पूरा
शिक्षा बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, टॉपर्स का वेरिफिकेशन लगभग पूरा हो चुका है। 26 और 27 मार्च को करीब 1000 छात्रों को बोर्ड मुख्यालय बुलाकर जांच प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद अब रिजल्ट जारी करने की तैयारियां अंतिम दौर में हैं।


ये भी पढ़ें: आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जारी करेगा रिजल्ट, ऐसे देखिए मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट

कहां देख सकेंगे परिणाम
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा। परिणाम के साथ ही छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट भी डाउनलोड कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed