फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: BJP National Working President Nitin Naveen arrives at Takht Sri Harmandir Sahib

Bihar: तख्त श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन, दरबार में टेका माथा

Wed, 24 Dec 2025 04:16 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 24 Dec 2025 04:16 PM IST
सार

Bihar: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने तख्त श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेककर अरदास की। उन्होंने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और धार्मिक स्थलों के संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

विज्ञापन
Bihar: BJP National Working President Nitin Naveen arrives at Takht Sri Harmandir Sahib
नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ गुरु के दरबार में हाजिरी लगाई और मत्था टेककर देश, प्रदेश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर तख्त साहिब के ग्रंथियों एवं प्रबंधकों ने उनका स्वागत किया तथा गुरु परंपरा के अनुसार उन्हें सिरोपा भेंट किया गया।

विज्ञापन

नितिन नवीन ने तख्त श्री हरमंदिर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष श्रद्धा भाव से अरदास की। उन्होंने कहा कि पटना साहिब केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए आस्था और प्रेरणा का केंद्र है। यह पावन भूमि सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली है, जहां आकर प्रत्येक व्यक्ति को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है।

विज्ञापन


पढ़ें: सीवान में पार्टी नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश, भाकपा (माले) का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शन के दौरान उन्होंने तख्त साहिब परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान तख्त साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने शांति एवं अनुशासन के साथ दर्शन किए।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, पटना साहिब के सांसद रवि शंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, विधायक रत्नेश कुमार, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed