फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: BEO Naval Kishore Singh in Patna accused of being present after six months during school inspection

Bihar: पटना में BEO का गजब कारनामा! विद्यालय निरीक्षण के दौरान 6 माह बाद तक की बना दी उपस्थिति, यह आरोप भी लगे

Mon, 15 Apr 2024 02:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 15 Apr 2024 02:54 PM IST
सार

Patna News: प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह पर कुछ शिक्षकों ने यह भी आरोप लगाया है कि बैरही पंचायत के एक शिक्षक ओमप्रकाश जो मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं, वे पिछले कई वर्षों से अनुपस्थित रहने के बावजूद भी लगातार वेतन उठा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Bihar: BEO Naval Kishore Singh in Patna accused of being present after six months during school inspection
बीईओ ने बनाई छह महीने बाद तक की उपस्थिति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के आदेश को शिक्षा विभाग के अधिकारी ही ठेंगा दिखा रहे हैं। प्रदेश की राजधानी पटना में शिक्षा विभाग के एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) का गजब कारनामा सामने आया है। बीईओ पर विद्यालय निरीक्षण के दौरान छह माह बाद तक की उपस्थिति बनाने का आरोप लगा। अधिकारी पर एक विद्यालय के प्राचार्य को दो विद्यालयों के प्राचार्य का भार सौंपने का भी आरोप लगा है। इसके साथ ही मानसिक रूप से विक्षिप्त अनुपस्थित रहे अध्यापक के भी वर्षों से वेतन लाभ ग्रहण करने का मामला सामने आया है। यह मामला राजधानी पटना के धनरूआ प्रखंड का बताया जा रहा है। इसे लेकर लोक शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत करके शिक्षा विभाग के प्रखंड शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पटना के धनरूआ प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह के कारनामा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि अभी 10 अप्रैल को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह मध्य विद्यालय साई धनरूआ में निरीक्षण के लिए गए थे। विभाग के जानकार का मानना है कि निरीक्षण के दौरान उन्हें प्रपत्र भरना होता है जो प्रपत्र उन्होंने नहीं भरा। इसके अलावा 10 अप्रैल को निरीक्षण के जगह रजिस्टर में 10 अक्टूबर 2024 का हस्ताक्षर बनाया।

विज्ञापन

Bihar: BEO Naval Kishore Singh in Patna accused of being present after six months during school inspection
बीईओ ने बनाई छह महीने बाद तक की उपस्थिति - फोटो : अमर उजाला

कुछ शिक्षकों का यह मानना है कि यह भूल चूक एक रजिस्टर पर हो सकती है। लेकिन उनके द्वारा दो रजिस्टरों पर हस्ताक्षर करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं नवल किशोर सिंह पर कुछ शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि प्राथमिक विद्यालय निजामत और प्राथमिक विद्यालय जलालपुर मुसहरी, धनरूआ का प्रभार एक ही प्राचार्य अशोक कुमार को सौंप दिया गया है। जबकि दोनों विद्यालयों के बीच की दूरी लगभग 15 से 20 किलोमीटर के आसपास बताई जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि विद्यालय संचालन के नाम पर अशोक कुमार के द्वारा 25 हजार रुपये की निकासी भी की गई है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह पर कुछ शिक्षकों ने यह भी आरोप लगाया है कि बैरही पंचायत के एक शिक्षक ओमप्रकाश जो मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं, वे पिछले कई वर्षों से अनुपस्थित रहने के बावजूद भी लगातार वेतन उठा रहे हैं।

इन सभी आरोपों को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान 10 अप्रैल की जगह 10 अक्टूबर के हस्ताक्षर बनाना उनकी भूल थी। वह इसे अभिलंब सुधार लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्राथमिक विद्यालय निजामत और जलालपुर मुसहरी में एक प्राचार्य अशोक कुमार को दो विद्यालय का प्रभार सौंपने का उनका मकसद यह था कि स्थान खाली होने के बाद वहां कोई जाना नहीं चाहता था। एक मानसिक रूप से विक्षिप्त शिक्षक के वेतन उठाए जाने पर उन्होंने बताया कि एक दुर्घटना के तहत उनकी मानसिक हालत काफी दयनीय हो गई थी। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से उनका वेतन बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed