{"_id":"66180283dff9fb28c206697d","slug":"bihar-balloon-sellers-in-arrah-used-to-commit-theft-at-night-police-arrested-five-members-of-gang-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: आरा में गुब्बारे बेचने वाले रात में करते थे चोरी, पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: आरा में गुब्बारे बेचने वाले रात में करते थे चोरी, पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार
Thu, 11 Apr 2024 09:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 11 Apr 2024 09:02 PM IST
सार
Arrah News: आरा में पुलिस ने एक चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी दिन में गुब्बारे बेचते थे और रात में चिन्हित किए गए घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस को इस गिरोह काफी समय से तलाश थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के आरा की नगर थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के पांच सदस्य को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरों के पास से चोरी के आभूषण और कपड़े समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में दो राजस्थान, एक मध्य प्रदेश और दो बिहार के आरा के रहने वाले हैं। इस गिरोह का पुलिस को कई दिनों से तलाश थी। बहरहाल गैंग के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मामले को लेकर नगर थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि पांच अप्रैल की रात नगर थाना के जैन कॉलोनी शिव गंगा नगर, मझौआ बांध निवासी दीपक कुमार सिंह के घर से अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर सोने–चांदी के जेवरात समेत 10 लख रुपये के मूल्य की संपत्ति चोरी की थी। इस मामले में संबंधित थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी सिलसिले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरा रमना मैदान में छापामारी कर जयपुर राजस्थान क्षेत्र निवासी राधेश्याम, रोमियो कुमार और मध्य प्रदेश के मैहर निवासी बंटी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बाद में पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़िया निवासी लोकनाथ उर्फ भोला और पिंटू कुमार को धर दबोचा गया। आरोपियों के पास से करीब तीन सौ ग्राम गली हुई चांदी और कपड़े बरामद किए गए हैं। चोरी की चांदी को गला दिया गया था, जिससे की गहनों की पहचान न हो सके। पकड़े गए आरोपी घरों को चिन्हित कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।
विज्ञापन