फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Assembly seat calculation before bihar election 2025 bihar news

Bihar Election : बिहार में राजद के अब तक 6 MLA आउट; बिहार चुनाव के पहले विधानसभा का गणित लालू को करेगा परेशान

सार

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले 'पूर्व' विधायकों का दलों में आना-जाना लगा है, लेकिन शुक्रवार को जब पीएम मोदी बिहार आए तो उनके मंच पर राजद के दो मौजूदा विधायक दिखे। इस तस्वीर ने बिहार विधानसभा की भी तस्वीर बदल दिए हैं।

विज्ञापन
Bihar Assembly seat calculation before bihar election 2025 bihar news
बिहार विधानसभा में ओवैसी के इकलौते विधायक सहित 102 की वास्तविक ताकत बची है तेजस्वी यादव के पास। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गयाजी में हुई जनसभा को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की इधर जुबान फिसली और उधर उन्हें झटका लग गया। तेजस्वी यादव की कमान में चल रहे राजद के दो विधायक पीएम मोदी के मंच पर नजर आए। राजद की नवादा विधायक विभा देवी और रजौली विधायक प्रकाश वीर ने पहले भी तेजस्वी यादव को लेकर अपना दर्द जाहिर किया था। अब भाजपा के मंच पर नजर आकर अंतिम संदेश दे दिया। बिहार चुनाव सामने है, ऐसे में यह इस्तीफा देंगे या इनकी सदस्यता जाएगी- आसार कम हैं। लेकिन, राजद को यह झटका तो लग गया।

विज्ञापन


अब, इस झटके के साथ बिहार चुनाव 2020 में 75 सीटें जीतने वाली लालू प्रसाद की पार्टी के पास 69 विधायकों की ताकत शेष रह गई है। महागठबंधन के दूसरे बड़े दल कांग्रेस की भी ताकत जीते विधायकों से कम है। वामदल भी एक नुकसान में पहले से है। वीआईपी का तो सूपड़ा ही साफ है। आइए, जानते हैं कि बिहार चुनाव 2020 से लेकर 22 अगस्त 2025 तक किन परिस्थितियों में बिहार विधानसभा का गणित कब-कैसे-क्यों बदला?
विज्ञापन


भाजपा: 74 सीटें जीतकर आई, अभी 80 पर है
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा को 74 सीटें हासिल हुई थी। फिर उप चुनाव में भाजपा ने राजद की कुढ़नी विधानसभा सीट छीन ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तब साथ रहे मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के तीनों विधायकों को भाजपा ने अपनी पार्टी में मिला लिया। तीन ही विधायक थे, इसलिए दल-बदल कानून लागू नहीं हुआ। इस तरह भाजपा के विधायकों की संख्या 78 हो गई थी। लोकसभा चुनाव में राजद के रामगढ़ विधायक और भाकपा-माले के तरारी विधायक सांसद बने तो बिहार विधानसभा की इन दो खाली सीटों के लिए उप चुनाव 2024 हुआ। इसमें दोनों सीटें भाजपा ने अपने खाते में कर अपनी संख्या 80 कर ली। उसकी संख्या 79 हो जाती, लेकिन दरभंगा के अलीनगर से भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव की सदस्यता पहले छीनी गई और फिर हाईकोर्ट से राहत के बाद बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Demography Mission : पीएम मोदी बोले- डेमोग्राफी मिशन से घुसपैठियों को ढूंढेंगे, SIR पर बवाल के बीच बड़ी बात

जदयू: 43 सीटें जीतकर आया, अभी 45 विधायक
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड ने तीसरे नंबर पर उतर गई थी और उसे महज 43 सीटें मिली थीं। चुनाव बाद की परिस्थितियों में जदयू ने बहुजन समाज पार्टी के अकेले और लोक जनशक्ति पार्टी के इकलौते विधायक को शामिल करा लिया। उसके पास 45 विधायक हो गए थे। लेकिन, नवंबर 2020 में जनादेश से बनी राजग सरकार के बाद बीच में आई महागठबंधन सरकार फरवरी 2024 में गई तो जदयू को नुकसान करती भी गई। मुख्यमंत्री राजग में वापस आए तो फ्लोर टेस्ट हुआ। इसमें हेरफेर का केस अभी चर्चा में है। वजह तत्कालीन जदयू विधायक बीमा भारती हैं। पूर्णिया के रूपौली की तत्कालीन जदयू विधायक बीमा भारती ने राजद का दामन थाम लिया। उन्होंने यह औपचारिकता लोकसभा चुनाव के पहले की। उससे जदयू के विधायकों की संख्या 44 रह गई। बीमा भारती की छोड़ी रूपौली सीट भी जदयू के पास नहीं रही। वहां से निर्दलीय शंकर सिंह जीते। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आस्था रखते हैं, लेकिन जदयू में नहीं हैं। उप चुनाव 2024 में बेलागंज सीट राजद से छीनकर जदयू ने अपनी संख्या वापस 45 कर ली थी। अभी यही स्थिति है। 
यह खबर भी पढ़ें-http://Demography Mission : पीएम मोदी बोले- डेमोग्राफी मिशन से घुसपैठियों को ढूंढेंगे, SIR पर बवाल के बीच बड़ी बात

राजद : 75 सीटें जीतकर आया, पार्टी में अब 69 शेष
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राजद ने 75 सीटें जीती थीं। उप चुनाव में वह अपनी कुढ़नी सीट हार गई। एक संख्या घटी, लेकिन फिर मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के बोचहां विधायक के निधन से खाली हुई सीट उप चुनाव में उसने जीत हासिल कर अपने विधायकों की संख्या वापस 75 कर ली। फिर, तेजस्वी यादव ने असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के पांच में से चार विधायकों को राजद में मिला लिया। इस तरह राजद की संख्या 79 थी। बेलागंज और रामगढ़ विधायकों के लोकसभा चुनाव में सांसद बनने के बाद इन दोनों सीटों पर उप चुनाव 2024 हुआ तो राजद यह सीटें बचा नहीं सका। इसके बाद राजद विधायकों की संख्या 77 रह गई। लेकिन, यह आंकड़ा कागज पर ही है।

वास्तविकता में बिहार की मौजूदा सरकार के फ्लोर टेस्ट के समय राजद के चार विधायक चेतन आनंद, प्रह्लाद यादव और नीलम देवी ने जदयू और संगीता कुमार ने भाजपा का दामन थाम लिया था। फिर कुछ समय बाद बजट सत्र 2024-25 के आखिरी दिन भभुआ के राजद विधायक भरत बिंद सम्राट चौधरी के साथ विधानसभा पहुंचे और भाजपा में औपचारिक तौर पर आ भी गए। इस तरह 5 का नुकसान तो इसे पहले से था। इनकी मान्यता रद्द नहीं हुई है, लेकिन यह राजद के साथ नहीं हैं। इसके अलावा, लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को परिवार के साथ पार्टी से भी निष्कासित कर दिया है। उनकी मान्यता रद्द करने के लिए राजद ने आवेदन नहीं दिया है। तेज प्रताप कभी राजद के सुर में बोलते हैं तो कभी तेजस्वी यादव को सीख देते हैं, इसलिए उनके रुख का पता सिर्फ फ्लोर टेस्ट जैसी स्थिति में ही चलेगा।

वैसे, तेज प्रताप को चूंकि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी से निष्कासित किया है और बाकी पहले के पांच की विधायकी छीनने के लिए राजद ने विधानसभा में आवेदन दे रखा है तो लालू की पार्टी के कुल विधायकों की संख्या 77-6=71 तो वैसे ही है। अब दो विधायक विभा देवी और प्रकाश वीर ने पीएम मोदी के मंच पर हाजिरी लगाकर राजद की ताकत 71-2=69 कर दी है। मतलब, कागज पर 77 और चुनाव के समय वास्तव में साथ महज 69 ही। वैसे, चुनाव में अभी वक्त है और खेला अभी कुछ और भी बाकी है।

Bihar Assembly seat calculation before bihar election 2025 bihar news
पीएम मोदी के मंच पर राजद विधायक - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस: 19 सीटें जीतकर आई, ताकत 17 की शेष
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस ने 19 सीटें जीती थीं। पिछले साल 12 फरवरी को जब बिहार में एनडीए सरकार ने जनादेश 2020 की वापसी की तो फ्लोर टेस्ट के दौरान कांग्रेस के दो विधायकों सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम ने पाला बदला था। इनकी सदस्यता रद्द करने के लिए कांग्रेस ने लिख रखा है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने इस फाइल को किनारे कर रखा है, फिर भी ताकत के हिसाब से कांग्रेस के पास 19-2=17 विधायक ही हैं।

वामदल: 16 सीटें जीतीं, अब 15 विधायक
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भाकपा माले ने 12 सीटें जीती थीं। उनमें से एक मनोज मंजिल की सदस्यता उम्रकैद की सजा के बाद रद्द की गई थी। उनकी सीट के लिए उप चुनाव में शिव प्रकाश रंजन ने भाकपा-माले की यह सीट कायम रखी। इस तरह भाकपा माले की संख्या 12 ही थी। इधर, लोकसभा चुनाव में तरारी विधायक सुदामा प्रसाद सांसद बने तो उप चुनाव में यह सीट भाजपा ने जीत ली। इस तरह भाकपा-माले की संख्या 12-1=11 है अभी। इससे अलग, सीपीआई-एम के दो और सीपीआई के दो विधायक बने थे। यह चारों कायम हैं। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: सीएम नीतीश कुमार ने फिर से दिलाई लालू-राबड़ी राज की याद, पूछा- 2005 से क्या हाल था?

हम-से: चार विधायक जीते, अब भी 4 की ताकत
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा- सेक्युलर के चार विधायक जीते थे। मांझी लोकसभा चुनाव में उतर खुद सांसद बन गए, हालांकि फिर उप चुनाव में उनकी इमामगंज सीट बहू दीपा मांझी ने वापस जीत ली। इस तरह विधानसभा में हम-से के चार विधायक ही हैं।

AIMIM: पांच जीते थे, चुनाव बाद एक ही बचे
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के चार विधायकों ने जीत हासिल की थी। इनमें से तीन राजद के साथ जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान इकलौते AIMIM विधायक के रूप में विधानसभा सदस्य हैं। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : बिहार सरकार ने खेल विभाग में निकाली बंपर बहाली, प्रशिक्षक से लेकर अधिकारी और लिपिक तक को मिलेगी नौकरी

VIP: चार जीते थे, कुछ वक्त बाद ही शून्य पर
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राजग के साथ रहे मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के चार विधायक जीते थे। एक के निधन से खाली सीट राजद ने जीती, जबकि तीन विधायक भाजपा के साथ चले गए। यानी, VIP विधायक-शून्य पार्टी है।

लोजपा: एक ही जीते, वह भी नहीं रहे साथ
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राजग से बगावत करने वाली लोक जनशक्ति पार्टी के एक ही विधायक जीते थे, जिन्होंने जदयू का दामन थाम लिया था। इस तरह लोजपा के दोनों में से किसी भी धरे का कोई विधायक बिहार विधानसभा में नहीं है।


निर्दलीय: एक से हो गए दो, दोनों सत्ता के साथ 
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जीते इकलौते निर्दलीय सुमित सिंह जदयू कोटे में रहते हुए मंत्री हैं। रूपौली उप चुनाव में बीमा भारती की सीट निर्दलीय शंकर सिंह ने जीती है। यह दोनों निर्दलीय हैं। शंकर सिंह भी सरकार के साथ नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed