Bihar: अनंत सिंह ने जनता को नॉमिनेशन में आने का दिया न्योता, कहा- सीएम नीतीश की पार्टी से चुनाव लड़ने जा रहा
Anant Singh News: बाहुबली अनंत कुमार सिंह मोकामा की गलियों में जनता के बीच जा रहे हैं। वोट मांग रहे हैं। साथ ही जदयू के टिकट से 14 अक्तूबर को नामांकन में लोगों को आने का निमंत्रण भी बांट रहे हैं। लोग भी जगह-जगह उनका स्वागत कर रहे हैं और पूरा इलाका चुनाव मय हो चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनता दल यूनाईटेड ने अपने उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन, मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह ने खुद को जदयू का उम्मीदवार बता दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने नॉमिनेशन की तारीख की घोषणा भी कर दी और जनता को इसमें शामिल होने का न्योता भी दे दिया। रविवार को अनंत सिंह समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उनके समर्थन में नारेबाजी की। इधर, पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मैं घूम-घूमकर जनता को बोल रहा है कि 14 अक्तूबर को नॉमिनेशन करूंगा। आप सभी इसमें शामिल होकर आशीर्वाद दीजिए।नॉमिनेशन के बाद भोज की व्यवस्था की गई है और जनता के साथ मोकामा विधानसभा के लिए रोड शो किया जाएगा। किस पार्टी से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं सीएम नीतीश कुमार की पार्टी से चुनाव लड़ने जा रहा हूं।
अनंत सिंह को सूरजभान सिंह देंगे चुनौती
बता दें कि विधानसभा चुनाव में मोकामा को हॉट सीट माना जाता है। कारण है मोकामा विधानसभा से अनंत सिंह का चुनाव लड़ना। लेकिन, इस बार खास बात यह है कि अनंत सिंह के सामने पूर्व सांसद और बाहुबली सूरजभान सिंह होंगे। सूरजभान सिंह अपनी पत्नी बीना देवी चुनावी मैदान में उतारने जा रहे हैं। चर्चा है कि राजद के टिकट से वह अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारेंगे है।
Bihar Election: ओवैसी की पार्टी इन 16 जिलों में उतारेगी उम्मीदवार, ईमान बोले- तीसरा मोर्चा बनकर चुनाव लड़ेंगे
वीणा देवी ने चुनावी कैंपेनिंग शुरू नहीं की
वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल के टिकट से चुनाव लड़ने की सूरजभान सिंह की पत्नी बीना देवी की चर्चा तो चल रही है लेकिन अभी टिकट नहीं मिलने की वजह से वीणा देवी ने चुनावी कैंपेनिंग शुरू नहीं की है लेकिन मोकामा विधानसभा में चुनावी बयार बह चुकी है। दो बाहुबलियों के आमने-सामने आने की चर्चा से मोकामा का सियासी पड़ा गर्म हो चुका है।