फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: ACS Deepak Kumar Singh says Panchayat representatives will have important role in Revenue Maha-Abhiyan

Bihar News: अपर मुख्य सचिव बोले- राजस्व महा-अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों की होगी अहम भूमिका

Sun, 10 Aug 2025 08:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 10 Aug 2025 08:56 PM IST
सार

Bihar News: एसीएस ने बताया कि अभियान के दौरान ऑनलाइन जमाबंदी में सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण और छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन करने के लिए घर-घर जाकर आवेदन प्रपत्र लिए जाएंगे। टीम ग्रामीणों को जमाबंदी की प्रति और आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन
Bihar: ACS Deepak Kumar Singh says Panchayat representatives will have important role in Revenue Maha-Abhiyan
बैठक को संबोधित करते एसीएस दीपक कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलने वाले राजस्व महा–अभियान को सफल बनाने के लिए रविवार को पटना के शास्त्रीनगर स्थित राजस्व सर्वे प्रशिक्षण संस्थान में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और विभागीय कर्मियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) दीपक कुमार सिंह ने कहा कि जमीन के कागजातों में गड़बड़ी और दाखिल-खारिज से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से लोगों के लिए बड़ी चुनौती रही हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य इन समस्याओं का स्थायी समाधान करना है।

विज्ञापन

 
ऑनलाइन जमाबंदी सुधार और घर-घर आवेदन
एसीएस ने बताया कि अभियान के दौरान ऑनलाइन जमाबंदी में सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण और छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन करने के लिए घर-घर जाकर आवेदन प्रपत्र लिए जाएंगे। टीम ग्रामीणों को जमाबंदी की प्रति और आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका इस अभियान में बेहद महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि वे ही लोगों को जागरूक करने और आवेदन पहुंचाने में सेतु का काम करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: पुनौरा धाम को मिलेगा सड़क, रेल और हवाई मार्ग से सीधा संपर्क; अयोध्या और पटना से सीधा जुड़ाव
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन चरणों में चलेगा अभियान
आईटी मैनेजर आनंद शंकर ने बताया कि राजस्व महा–अभियान तीन चरणों में संपन्न होगा। इनमें पहला चरण तैयारी का, जो वर्तमान में जारी है। दूसरा चरण आयोजन का और तीसरा चरण निष्पादन का शामिल हैं। अंचलवार माइक्रो प्लान 12 अगस्त तक जारी कर दिया जाएगा, जिसे विभागीय पोर्टल पर भी देखा जा सकेगा। आवेदन जमा होते ही उसका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और आवेदक को स्थिति की जानकारी भी दी जाएगी।

 
विभागों का संयुक्त सहयोग
एसीएस ने बताया कि अभियान को धरातल पर उतारने के लिए ग्रामीण विकास, पंचायती राज, अनुसूचित जाति-जनजाति और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। इन विभागों के कर्मचारी भी टीम का हिस्सा बनकर शिविरों के सफल आयोजन में भाग लेंगे। बेहतर काम करने वाले व्यक्तियों और टीमों को जिला एवं राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bihar News: पूर्णिया एयरपोर्ट से 15 सितंबर से शुरू होगी उड़ान सेवा, सांसद पप्पू यादव ने किया निरीक्षण
 
बैठक में विभिन्न संघों के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिए, जिनमें से कई को तत्काल लागू करने पर सहमति बनी। इस मौके पर विभाग के सचिव गोपाल मीणा, निदेशक चकबंदी राकेश कुमार, विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह, संयुक्त सचिव अनिल कुमार पांडेय समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed