फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Accident: Young man dies after being hit by an unknown vehicle, family members inconsolable

Bihar Accident: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल; मां हुई बेसुध

Tue, 09 Sep 2025 05:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 09 Sep 2025 05:24 PM IST
सार

Bihar Accident: हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Bihar Accident: Young man dies after being hit by an unknown vehicle, family members inconsolable
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुआता मोड़, देवरिया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

मृत युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव निवासी शत्रुघ्न बिंद के 20 वर्षीय बेटे सुनील कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी जय किशुन के 21 वर्षीय बेटे मंजय मांझी के रूप में की गई है।

विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  लखीसराय में पारिवारिक विवाद में युवक की हत्या, भाभी गंभीर रूप से घायल; इलाके में सनसनी

घटना के संबंध में घायल मंजय मांझी की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि सोमवार की रात खाना खाने के बाद पति ने कहा था कि वह छत पर सोने जा रहे हैं। लेकिन इसी दौरान वे अपने रिश्तेदार सुनील के साथ बाइक से कहीं बाहर चले गए। इसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। मंगलवार की सुबह हादसे की खबर मिली। इस दुर्घटना में सुनील की मौत हो गई, जबकि मंजय की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक सुनील पांच बहनों प्रियंका, गुड़िया, चंदा, रीता और सोनी तथा दो भाइयों श्रवण और गुड्डू के बीच दूसरे नंबर पर था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और मां मंजू देवी समेत परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed