{"_id":"5fee90f93c4e1a1c591d253e","slug":"bihar-38-ips-transferred-including-sp-of-13-districts-script-becomes-sp-of-saharsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में 13 जिलों के एसपी समेत 38 आईपीएस का तबादला, लिपि को सहरसा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में 13 जिलों के एसपी समेत 38 आईपीएस का तबादला, लिपि को सहरसा की कमान
Fri, 01 Jan 2021 03:25 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Fri, 01 Jan 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस लिपि सिंह
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार सरकार ने गुरुवार की देर रात 13 जिलों के एसपी समेत 38 आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला कर दिया है। वहीं मुंगेर हिंसा के बाद विवादों में आई लिपि सिंह को सहरसा का एसपी बनाया गया है। जबकि फुलवारीशरीफ के एसडीपीओ संजय भारती शिवहर के नए एसपी होंगे।
विज्ञापन
नीतीश सरकार ने साल 2020 के अंतिम दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। योजना पर्षद की परामर्श शोभा अहोतकर को डीजी होमगार्ड, निर्मल आजाद को एडीजी रेल, रवींद्रन शंकरण को एडीजी एटीएस और अमित कुमार जैन को एडीजी मानवाधिकार बनाया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान, नैयर हसनैन खान को एडीजी इओयू, गृह विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार को एडीजी विशेष निगरानी, एससीआरबी के आईजी कमल किशोर सिंह को एडीजी एससीआरबी और आईजी बजट पारसनाथ को एडीजी बजट बनाया गया है। वहीं आईजी ट्रेनिंग अनिल किशोर यादव को एडीजी कमजोर वर्ग, आइजी बच्चू सिंह मीणा को एडीजी स्पेशल ब्रांच, आईजी पूर्णिया रत्न संजय कटियार को आइजी आधुनिकीकरण, डीआईजी विकास बैभव को गृह विभाग में विशेष सचिव और डीआईजी सारण विजय कुमार वर्मा को आईजी ट्रेनिंग के तौर पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सुरेश प्रसाद चौधरी को पूर्णिया का आईजी, डीआईजी मुंगेर मनु महाराज को डीआईजी सारण, बीएमपी 9 के कमांडेंट रंजीत मिश्रा को डीआईजी कार्मिक, विशेष शाखा के एसपी प्रणव प्रवीण को डीआईजी कोसी, बीएमपी 6 के कमांडेंट सफीउल हक को डीआईजी मुंगेर बनाया गया है।
रोहतास के एसपी सत्यवीर सिंह को बीएमपी-9 का कमांडेंट, इओयू की एसपी नताशा गुड़िया को भागलपुर का एसएसपी, एसपी सारण धूरत सायली को एसपी नवादा, नवादा के एसपी हरि प्रसाद एस को नालंदा का एसपी, नालंदा के एसपी नीलेश कुमार को एसपी एसटीएफ बनाया गया है।
एसएसपी भागलपुर आशीष भारती को रोहतास का एसपी, सहरसा के एसपी राकेश कुमार को कैमूर का एसपी, आईजी रेल के सहायक आदित्य कुमार को गया का एसएसपी, एसपी नवगछिया स्वपना मेश्राम को बीएमपी-2 का कमांडेंट, बीएमपी-7 के कमांडेंट आनंद कुमार को गोपालगंज का एसपी बनाया गया है।
भागलपुर के सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज को नवगछिया का एसपी, गोपालगंज के एसपी मनोज कुमार तिवारी को बीएमपी-8 का कमांडेंट, कैमूर के एसपी दिलनवाज अहमद को बीएमपी-7 का कमांडेंट, पूर्णिया के एसपी विशाल शर्मा को बीएमपी-6 का कमांंडेंट बनाया गया है।
विशेष शाखा के एसपी कार्तिकेय शर्मा को एसपी शेखपुरा, शिवहर के एसपी संतोष कुमार को सारण का एसपी और शेखपुरा के एसपी दयाशंकर को पूर्णिया का एसपी नियुक्त किया गया है। राज्यपाल के परिसहायक राकेश कुमार दुबे को एसपी एटीएस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।