फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: 1903 trained inspectors passed out in convocation parade at Bihar Police Academy

Bihar: बिहार पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड का आयोजन, 1903 दारोगा हुए पास आउट, 702 महिलाकर्मी भी शामिल

Fri, 12 Apr 2024 08:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 12 Apr 2024 08:12 PM IST
सार

Bihar Police Academy: डीजीपी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी लोग ईमानदारी पूर्वक कार्य करें। ताकि खुद अपना, अपने परिवार, पुलिस परिवार को समाज के सामने ईमानदार दिखा सकें।

विज्ञापन
Bihar: 1903 trained inspectors passed out in convocation parade at Bihar Police Academy
पासिंग आउट परेड में दौरान पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। ऐसे में मतदान के एक सप्ताह पूर्व बिहार को सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। बिहार राज्य के विभिन्न थानों में पदस्थापित होकर लोकसभा चुनाव के साथ-साथ अन्य सुरक्षा व्यवस्था संभालने का काम अब पीएसआई करेंगे। दरअसल, नालंदा के राजगीर स्थित पुलिस अकादमी में शुक्रवार को एक साल का जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण ले चुके पीएसआई के लिए पारण परेड का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, परेड 2020 बैच के कुल 1903 दारोगा का पास आउट हुए हैं। परेड में 702 महिला दारोगा और 1201 पुरुष दारोगा ने भाग लिया। इतना ही नहीं सबसे बड़ी बात यह है कि इस पासिंग आउट परेड में 122 दरोगा ऐसे हैं जो इंजीनियरिंग कर चुके हैं। इससे टेक्निकल सुरक्षा व्यवस्था में काफी मदद मिलने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन



 
इस पारण परेड में बिहार के डीजीपी आरएस भट्ठी ने भाग लिया है। इस दौरान उन्होंने पारण परेड की सलामी ली। इसके साथ ही पुलिस अकादमी राजगीर के उप निदेशक अरविंद कुमार गुप्ता ने सभी दारोगा को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डीजीपी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी लोग ईमानदारी पूर्वक कार्य करें। ताकि खुद अपना, अपने परिवार, पुलिस परिवार को समाज के सामने ईमानदार दिखा सकें। ट्रेनिंग में आप लोगों को बहुत सारी चीजों को सिखाया गया है। आप लोग पहले बैच हैं जो जाकर इसे धरातल पर उतारेंगे। नए कानून से पूरी पुलिसिंग बदलने वाली है। उसके लिए आप अपने आप को तैयार रखिए। मेहनत करिए टेक्नोलॉजी उसकी बुनियाद है। टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा सीखने की कोशिश कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed