फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bhojpur: Ara-Ranchi Express will also stop at Piro from March 17; RK Singh inaugurated many schemes

Bihar: 17 मार्च से पीरो भी रुकेगी आरा-रांची एक्सप्रेस; केंद्रीय मंत्री ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन

Sat, 16 Mar 2024 07:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 16 Mar 2024 07:45 PM IST
सार

Bhojpur Hindi News: मंत्री आरके सिंह ने कहा कि पीरो क्षेत्र के लोगों की बहु प्रतीक्षित मांग पर आरा-रांची एक्सप्रेस का ठहराव सफल हो रहा है। गाड़ी का ठहराव पीरो में 17 मार्च से शुरु हो जाएगा। आरा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन पीरो क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है।

विज्ञापन
Bhojpur: Ara-Ranchi Express will also stop at Piro from March 17; RK Singh inaugurated many schemes
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री आरके सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार को आरा के सांसद सह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने पूर्व में की गए पीरो पड़ाव मैदान का सौंदर्यीकरण और जगदीशपुर में बाबू कुंवर सिंह प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम जिले के जगदीशपुर में हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

 
इस दौरान मंत्री आरके सिंह ने कहा कि पीरो क्षेत्र के लोगों की बहु प्रतीक्षित मांग पर आरा-रांची एक्सप्रेस का ठहराव सफल हो रहा है। गाड़ी का ठहराव पीरो में 17 मार्च से शुरु हो जाएगा। आरा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन पीरो क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। इसके शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बहुत सुविधा होगी। जो लोग आरा जाकर ट्रेन पकड़ते थे, वे अब अपने क्षेत्र से ही ट्रेन पकड़ सकते हैं।
विज्ञापन

 
हालांकि निर्वाचन आयोग द्वारा संभावित आचार संहिता लागू होने के कारण उक्त गाड़ी का शुभारंभ कार्यक्रम समारोह आयोजन होने की संभावना कम दिख रही है। वहीं, आरके सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उसके बाद मंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू कुंवर सिंह की स्मृति में जगदीशपुर में भव्य बाबू कुंवर सिंह प्रवेश द्वार की आधारशिला को रखा। इसके साथ ही जिले के जगदीशपुर में एक बस स्टैंड बनाने के लिए भी आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed